वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, देखना तक पसंद नही करते

वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, देखना तक पसंद नही करते


होमखेलक्रिकेट

वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, देखना तक पसंद नही करते

Last Updated:

gautam gambhir team india: पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया है कि टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर उनसे बात तक करना पसंद नहीं करते। एक समय करीबी रहे संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर के टीम से ड्रॉप होने के बाद से ही उनके रिश्ते खराब हो गए.2013 में गंभीर को भारत की टेस्ट और ODI टीम से हटा दिया गया था. उनकी जगह शिखर धवन को मौका मिला.

Zoom

गौतम गंभीर और संदीप पाटिल के रिश्ते खराब हो चुके हैं.

नई दिल्ली. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने हाल ही में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी उठाई. 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत ने बीते आठ मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. गंभीर ने बतौर क्रिकेटर भी भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पूर्व ओपनर ने 2007 और 2011 के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग पारियां खेलीं. हालांकि, 2011 वर्ल्ड कप के दो साल बार ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. सेलेक्टर्स के इस फैसले से गंभीर अब भी नाराज हैं. उस समय के चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने इस पर खुलकर बात की है. संदीप पाटिल ने बताया है कि गंभीर को टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके और गंभीर के बीच रिश्ते कैसे खराब हो गए.

संदीप पाटिल ने खुलासा किया है कि गौतम गंभीर के साथ उनका रिश्ता 2013 में टीम से बाहर किए जाने के बाद खराब हो गया. पाटिल ने बताया कि जब 2013 में गंभीर को भारत की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर किया गया और उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया, तब से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई. उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘The Vickey Lalwani Show’ पर कहा, ‘हम कई बार एक ही टीवी शो में बैठे हैं. गौतम गंभीर भी होते हैं और मैं भी. लेकिन उन्होंने कभी मेरी तरफ देखा तक नहीं. एक बार भी नहीं. हर बार मैं ‘हैलो’ कहता हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता.’

गौतम गंभीर और संदीप पाटिल के रिश्ते खराब हो चुके हैं.

पाटिल ने बताया कि पहले दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था. जब कुछ साल पहले पाटिल को भारत के कोच पद से हटाया गया था, तब गंभीर ने उन्हें फोन करके हालचाल भी पूछा था, लेकिन 2013 में टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके रिश्ते में बड़ी दरार आ गई. हालांकि, पाटिल ने कहा कि इसके बावजूद वह गंभीर की इज्जत करते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बातें भूलते नहीं हैं और माफ भी नहीं करते. यह ठीक है. लेकिन मैं आज भी उनका सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद करता हूं.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link