Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

साइबर ठगी के 60 हजार रुपए युवती को वापस मिले: तुरंत शिकायत से पुलिस ने बैंक खाते को फ्रीज कराया था – Anuppur News

Madhya Pradesh Samachar12/03/2026
साइबर ठगी के 60 हजार रुपए युवती को वापस मिले:  तुरंत शिकायत से पुलिस ने बैंक खाते को फ्रीज कराया था – Anuppur News

अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक युवती के पैसे वापस दिलाने में मदद की। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता के खाते से उड़ाए गए 88,825 रुपयों में से 60,000 रुपए वापस मिल गए हैं। गुरुवार को कोर्ट ने बैंक को यह रकम पीड़िता को लौटाने का आदेश दे दिया है। बिजुरी की रहने वाली नियती देवानी 14 जनवरी को साइबर ठगों के जाल में फंस गई थीं। जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए उनके बैंक अकाउंट से कुल 88,825 रुपए निकाल लिए थे। नियती ने तुरंत इसकी शिकायत बिजुरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस की फुर्ती से रुकी रकम पुलिस ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर केस दर्ज कराया और उस बैंक खाते को फ्रीज (बैन) करवा दिया, जिसमें ठगी के पैसे भेजे गए थे। इस तत्परता की वजह से 60,000 रुपए ठगों के हाथ लगने से पहले ही सुरक्षित कर लिए गए। ‘गोल्डन ऑवर’ का महत्व थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआत के कुछ घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ सबसे अहम होते हैं। अगर पीड़ित व्यक्ति ठगी होते ही तुरंत जानकारी दे देता है, तो पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने यह पैसा नियती को वापस देने का फैसला सुनाया है। पुलिस की जरूरी सलाह पुलिस ने आम लोगों को सावधान रहने के लिए कुछ जरूरी बातें कही हैं- किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक ओटीपी (OTP), पिन या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। अगर ठगी हो जाए, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Source link

Tagged Account Freeze, Anuppur Cyber Fraud, Bijuri Police, cyber crime, Cyber thug, Madhya Pradesh News, Money Recovery, online fraud

Post navigation

⟵ रोहित-विराट की तरह खेलते तो हार जाते, वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या का बयान
एंकर नहीं, विस्फोटक खिलाड़ी चाहिए, गिल के स्ट्राइक रेट पर भड़के आकाश चोपड़ा ⟶

Related Posts

TC पर महिला को धक्का देने का आरोप, पैर कटा:  कटनी के खन्ना बंजारी स्टेशन पर हादसा; घायल जिला अस्पताल रेफर – Katni News
TC पर महिला को धक्का देने का आरोप, पैर कटा: कटनी के खन्ना बंजारी स्टेशन पर हादसा; घायल जिला अस्पताल रेफर – Katni News

अस्पताल में घायल महिला के साथ परिजन। कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर स्थित खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक…

5 राज्यों के गिरजाघरों पर रिपोर्ट: रांची का चर्च जर्मन पाइप बाजा बजाने की ट्रेनिंग देता है, पणजी में संत का पार्थिव 450 साल से सुरक्षित
5 राज्यों के गिरजाघरों पर रिपोर्ट: रांची का चर्च जर्मन पाइप बाजा बजाने की ट्रेनिंग देता है, पणजी में संत का पार्थिव 450 साल से सुरक्षित

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप रांची/पणजी/ग्वालियर/अजमेर/पानीपतएक घंटा पहले कॉपी लिंक रांची…

Madhya Pradesh Indore Factory Worker Commits Suicide By Jumping From Building | रेडिमेड कॉम्प्लेक्स में युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दी, कई दिन से डिप्रेशन में चल रहा था
Madhya Pradesh Indore Factory Worker Commits Suicide By Jumping From Building | रेडिमेड कॉम्प्लेक्स में युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दी, कई दिन से डिप्रेशन में चल रहा था

इंदौरएक घंटा पहले कॉपी लिंक लोकेश लॉकडाउन के बाद से फिर से काम पर आने लगा था। युवक की मौत…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories