मैहर जिले के रामनगर स्थित गोरसरी पहाड़ क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ई-टीपी की निर्धारित मात्रा से अधिक रेत ले जा रहे चार वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इस विशेष अभियान में खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल थी। मुखबिर की सूचना और नियमित निगरानी के आधार पर टीम ने गोरसरी पहाड़ के पास घेराबंदी की। रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को जांच के लिए रोका गया। जब्त वाहनों के नंबर जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि चारों वाहनों में ई-टीपी में दर्ज मात्रा से कहीं अधिक रेत भरी हुई थी। नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चारों वाहनों (MP 19HA5735, MP17HH5303, एक बिना नंबर, MP18H 5144) को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कई वाहन चालक कार्रवाई की भनक लगते ही रास्ते बदलते नजर आए। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या ओवरलोड परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link