उमरिया में मार्च में ही गर्मी, पारा 36.6 डिग्री पहुंचा: गन्ने का रस और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़; दोपहर में सड़कें सूनी – Umaria News

उमरिया में मार्च में ही गर्मी, पारा 36.6 डिग्री पहुंचा:  गन्ने का रस और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़; दोपहर में सड़कें सूनी – Umaria News




उमरिया जिले में मार्च महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह 10 बजे के बाद जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर आवागमन काफी कम हो जाता है। लोग अपने आवश्यक कार्य सुबह जल्दी निपटा रहे हैं और दोपहर में घरों या पेड़ों की छांव में रहना पसंद कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए टोपी, गमछा और पानी की बोतल का सहारा ले रहे हैं। गन्ने के रस और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ गर्मी बढ़ने के साथ ही गन्ने के रस और फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। गन्ने के रस के एक विक्रेता आकाश ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद से लगातार ग्राहक आते हैं और अधिकतर लोग बिना बर्फ का रस पसंद करते हैं। स्थानीय निवासी गुड्डा के अनुसार, तेज धूप के कारण वे अपने जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले पूरे कर लेते हैं और शाम को ही घर से बाहर निकलते हैं। किसान बोले-सुबह 8 बजे तक ही खेतों में काम कर पा रहे किसानों पर भी इस बढ़ती गर्मी का असर पड़ रहा है। किसान राजेश ने बताया कि खेतों में काम सुबह 8 बजे तक ही संभव हो पाता है, क्योंकि उसके बाद धूप इतनी तेज हो जाती है कि खेतों में रुकना मुश्किल हो जाता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उमरिया में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। 5 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था, जो 12 मार्च को बढ़कर 36.6 डिग्री हो गया। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा, जबकि दिन के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी देखी गई है।



Source link