Last Updated:
Wheat Crop Fire Protection Tips: रबी सीजन में गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन इस समय खेतों में आग लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। कई बार छोटी सी लापरवाही के कारण किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख हो जाती है। कृषि उपसंचालक फूल सिंह मालवीय ने किसानों को आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बिजली के तार, बीड़ी-सिगरेट, पराली जलाना और मशीनों से निकलने वाली चिंगारी आग की बड़ी वजह बन सकती है। जानिए किसान अपनी फसल को आग से बचाने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां अपना सकते हैं।
Agri Tips: पूरे देश में रबी के सीजन में गेहूं की खेती की जाती है. इसकी बुआई दिसंबर से जनवरी के बीच किसान भाई करते हैं. वहीं, अब फसल पककर सूख गई है और कटने की कगार पर भी है. ऐसे में किसान भाई फसल कटाई की तैयारी भी कर रहे हैं लेकिन समस्या ये है कि खेती में आगजनी की घटना भी होती है और किसान भाई की तीन महीने यानी 90 दिनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है. किसान अपनी फसल में न सिर्फ खाद-पानी देता है बल्कि उसे उगाने के लिए अपना पसीना भी बहाता है. ऐसे में लोकल 18 कृषि उपसंचालक फूल सिंह मालवीय से बातचीत की, उन्होंने आगजनी की घटना से बचने के लिए किसान भाइयों को सलाह भी दी है. जानिए उन्होंने क्या बताया…
गेहूं की खेत में आग लगना गंभीर समस्या
गेहूं के खेत में आग लगना गंभीर समस्या है. खासतौर से गर्मियों और कटाई के सीजन में फसल पूरी तरह सूख जाती है, तब पूरी फसल जलकर राख हो जाती है. इसमें किसान भाइयों को आग लगने के कारण को समझना चाहिए और इससे बचने के उपाय जानने चाहिए.
1. शॉर्ट सर्किट है एक वजह
आमतौर पर खेतों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली के तार आग लगने का कारण बनते हैं. ऐसे में अगर आपके खेत के ऊपर से ढीले और लटके हुए बिजली के तार दिखते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत ही बिजली विभाग को देना चाहिए. ऐसे में वह जल्द ही इसे ठीक करेंगे, जिससे आपकी फसल को नुकसान नहीं होगा. आमतौर पर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी फसल को बर्बाद करने का कारण बनती है.
2. लापरवाही पड़ेगी भारी
आमतौर पर लोग खेत में या खेत के किनारे सड़क पर सिगरेट या बीड़ी पीने के शौकीन होते हैं. ऐसे में सिगरेट या बीड़ी का आखिर बचा हिस्सा लोग इधर-उधर फेंक देते हैं. गर्मियों ये आग जल्दी पकड़ लेते हैं. और ये लापरवाही किसान पर भारी पड़ जाती है और फसल जलकर राख हो जाती है. ऐसे में खेत के आसपास सिगरेट या बीड़ी नहीं पीनी चाहिए.
3. पराली जलाना भी है भारी
किसान भाई अपनी फसल के कटने के बाद खेत को दूसरी फसल के लिए जल्दी तैयार करने के लिए खेत में ही आग जलाते हैं. इससे खेत को तो नुकसान होता ही है लेकिन पास ही अगर कोई फसल लगी होती है, तब आग कंट्रोल नहीं होती और हादसा हो जाता है. ऐसे में खेत में पराली जलाना तो अपराध तो है ही लेकिन दूसरे का भारी नुकसान भी हो जाता है. ऐसे में किसान भाइयों को पराली बिल्कुल नहीं जलाना चाहिए.
4. कई बार उपकरण ही बनते हैं कारण
गर्मियों के दिन में हार्वेस्टर या फिर दूसरे उपकरण जल्दी गर्म होते हैं. ऐसे में ये उपकरण से निकलने वाली चिंगारी आग का कारण बनती है. ऐसे में किसान भाई उपकरणों का भी ध्यान देना चाहिए.
5. ये एक सावधानी, बचाएगी फसल
किसान भाई को अपनी फसल की चारों ओर आग फैलने से रोकने के लिए जुताई करनी चाहिए. इसमें आप 5 से 10 फीट की चौड़ी पट्टी जोतना चाहिए, जिससे आग के फैलने का स्कोप बिल्कुल कम हो जाए.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें