झाबुआ जिले के गरवाखेड़ी गांव में पुलिस ने खेत में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए लहसुन की फसल के बीच में अफीम उगा रखी थी। झकनावदा और रायपुरिया पुलिस की टीम को खबर मिली थी कि खेत में अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही है। जब पुलिस ने दबिश दी, तो देखा कि पौधों को बड़ी चालाकी से लहसुन के बीच छिपाकर लगाया गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से अफीम के 334 पौधे जब्त किए हैं। एक आरोपी गिरफ्त में, दूसरा फरार एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी ने बताया कि यह खेत अम्बालाल और भेरूलाल (दोनों पिता ऊंकार धनोरिया) का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंबालाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई भेरूलाल मौके से भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link