डीजे की धमक ने ली बुजुर्ग महिला की जान, सीहोर में तेज आवाज की वजह से हार्ट अटैक, व्यापारिय

डीजे की धमक ने ली बुजुर्ग महिला की जान, सीहोर में तेज आवाज की वजह से हार्ट अटैक, व्यापारिय


Last Updated:

Sehore News: सीहोर के भेरूंदा जेपी मार्केट में शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज से 60 वर्षीय रुक्मिणी देवी की अचानक छाती में दर्द उठने के बाद अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई. डीजे की आवाज से वहां मौजूद कुछ लोगों को भी सीने में दर्द हुआ, लेकिन उन्हें समय से सुरक्षित किया गया.

Zoom

सीहोर में डीजे की आवाज से महिला की मौत

रिपोर्टर प्रदीप चौहान, 

Sehore dj Noise Incident: एमपी के सीहोर जिले के भेरूंदा में जेपी मार्केट में एक शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण 60 साल रुक्मिणी देवी की अचानक छाती में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई. रुक्मिणी देवी सोनी तिवारी परिवार की बुजुर्ग सदस्य थीं. जानकारी के अनुसार, डीजे की ज्यादा आवाज से वहां मौजूद अन्य तीन-चार लोगों को भी सीने में दर्द हुआ. एक व्यक्ति को कार में बैठाकर सुरक्षित किया गया. जब तक लोग हंगामा कर डीजे बंद करवाते, कई लोग गंभीर स्थिति में थे.

इस घटना के बाद जेपी मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर एसडीओपी रोशन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा और डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नियमों के अनुसार, डीजे चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है और आवाज 75 डेसीबल (A) से अधिक नहीं होनी चाहिए. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे चलाना पूरी तरह से बैन है.

भेरूंदा थाना पुलिस ने डीजे को जब्त कर केस रजिस्टर्ड किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता और नाराज़गी बनी हुई है.

क्या है एक्सपर्ट और प्रशासन की सलाह
डीजे चलाने वालों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है. तेज आवाज से न केवल कान और स्वास्थ्य प्रभावित होते हैं, बल्कि जान भी जा सकती है. प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link