दसवीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार: पीथमपुर में लड़की ने परीक्षा केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया था – Pithampur News

दसवीं की छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  पीथमपुर में लड़की ने परीक्षा केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया था – Pithampur News




पीथमपुर और बेटमा पुलिस ने दसवीं की छात्रा से बलात्कार के आरोपी कान्हा बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले महीने तब चर्चा में आया था, जब 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में एक बच्चे को जन्म दिया था। नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कान्हा बर्मन ने उसे बहला-फुसलाकर जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया था। वहां उसने करीब डेढ़ साल तक छात्रा के साथ लगातार गलत काम किया। परीक्षा के दौरान हुआ था खुलासा यह मामला 24 फरवरी 2026 को सामने आया था। छात्रा पीथमपुर के एक निजी स्कूल में दसवीं का पेपर दे रही थी, तभी अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह वॉशरूम गई और वहां एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। मनावर से हुई गिरफ्तारी बेटमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। 12 मार्च 2026 को पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी कान्हा बर्मन को धार जिले के मनावर क्षेत्र से धरदबोचा। आरोपी मूल रूप से पेटलावद के ग्राम अंजनबयडा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरोपी को देपालपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link