Last Updated:
Ishan Kishan Nawada News : इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन अपने पैतृक घर नवादा पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. इस दौरान आगमन की खबर मिलते ही शहर में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. ईशान ने प्रशंसकों का अभिवादन किया.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अपने पैतृक घर नवादा पहुंचे. व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच समय निकालकर वह अपनी दादी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आए थे. जैसे ही उनके आने की खबर फैली, शहर में उत्साह का माहौल बन गया. चारों तरफ युवा ईशान को देखने के लिए एकत्र हो गए.
नवादा में ईशान किशन के आगमन की खबर मिलते ही सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए घरों की छतों और सड़कों पर खड़े नजर आए. पूरा माहौल किसी त्योहार जैसा दिखाई दे रहा था. यहां लग रहा था कि जैसे क्रिकेट मैच हो रहा हो. वहीं, गांव पहुंचे ईशन किशन ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया.
बता दें कि जैसे ही ईशान किशन की कार शहर में दाखिल हुई, स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. युवाओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और पूरे इलाके में ईशान किशन जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे. हर तरफ लोग ईशाान किशन से मिलने के लिए बेताब थे, हालांकि भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घर पहुंचते ही ईशान किशन ने अपनी दादी पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. दादी ने भी अपने पोते को गले लगाकर दुलार किया. इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक और पारिवारिक नजर आया. इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली. इसके साथ ही ईशान किशन दादा-दादी के साथ बेहद ही खुश नजर आए.
मीडिया और प्रशंसकों से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने नवादा की मिट्टी से अपने खास जुड़ाव की बात कही. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का प्यार और सम्मान उनके लिए बेहद खास है और दादी का आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है. वह यहां हमेशा आते रहेंगे. इस दौरान उनके दादा-दादी भी काफी खुश नजर आए.
देर रात तक ईशान किशन के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही. अपने प्रशंसकों को निराश न करते हुए ईशान घर के बाहर आए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. अपने स्टार खिलाड़ी की एक झलक पाकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए. इस दौरान लोगों ने उऩके साथ सेल्फी भी ली. साथ ही ईशान किशन भी अपनों के बीच पहुंचने के बाद काफी खुश नजर आए.