धार में खेत पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म: चुप रहने की धमकी दी, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती – Dhar News

धार में खेत पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म:  चुप रहने की धमकी दी, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती – Dhar News




धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सादिक उर्फ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला घर और खेती का काम करती है। करीब दो महीने पहले वह अपने खेत पर हरा चारा काट रही थी। उसी समय आरोपी सादिक उर्फ हुसैन वहां आया और अपना मोबाइल महिला के पास छोड़कर चला गया। महिला ने मोबाइल उठाकर अपने घर रख लिया था। फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाया
कुछ दिनों बाद उस मोबाइल पर कॉल आने लगे। महिला ने जब फोन उठाया तो दूसरी तरफ सादिक उर्फ हुसैन था। आरोपी महिला पर लगातार बात करने का दबाव बनाता रहा। महिला के मना करने के बावजूद वह बार-बार फोन करता रहा, जिससे डरकर महिला उससे बात करने लगी। पीड़िता के अनुसार 24 फरवरी की शाम करीब 6 बजे आरोपी ने जरूरी बात करने के बहाने उसे अपने खेत पर बुलाया। महिला शाम करीब 7:30 बजे वहां पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और दुष्कर्म किया। धमकी के कारण कुछ दिन तक चुप रही महिला
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता कुछ समय तक चुप रही। बाद में जब आरोपी ने दोबारा मिलने का दबाव बनाना शुरू किया तो महिला ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ तिरला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी सादिक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link