‘धोनी के बिना CSK अधूरी’, क्या आखिरी बार IPL में उतरने की तैयारी कर रहे थाला?

‘धोनी के बिना CSK अधूरी’, क्या आखिरी बार IPL में उतरने की तैयारी कर रहे थाला?


होमखेलक्रिकेट

‘धोनी के बिना CSK अधूरी’, क्या आखिरी बार IPL में उतरने की तैयारी कर रहे थाला?

Last Updated:

Irfan Pathan on MS Dhoni IPL Retirement: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कल्पना करना मुश्किल है. पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

Zoom

इरफान पठान ने कहा कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कल्पना एमएस धोनी के बिना नहीं की जा सकती है, लेकिन धोनी शायद अपना आखिरी सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं. जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा, ‘धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा. उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी. धोनी अब संजू सैमसन और रुतुराज को फ्रैंचाइजी के भविष्य के लीडर के रूप में तैयार करने में मदद करेंगे.’

पठान ने कहा, ‘मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने गेम खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी. संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे. रुतुराज गायकवाड़ लीडर हैं. लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है.’

इरफान पठान ने कहा कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वह कुछ अलग करेंगे. उनकी फिटनेस, बैटिंग पोजीशन और क्या वह सभी गेम खेलेंगे, इस बारे में सवाल अभी भी उठेंगे. सीएसके मैनेजमेंट ही इसके बारे में जवाब दे पाएगा. वे निश्चित रूप से अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठाकर धोनी को शानदार विदाई देने की कोशिश करेंगे.’ पिछले दिनों आईपीएल 2026 में धोनी की भूमिका और मैच की संख्या पर फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनका रोल टीम मैनेजमेंट तय करेगा.

CSK को जिताए 5 खिताब
धोनी लीग की शुरुआत से ही इसमें हमेशा मौजूद रहे हैं और सीएसके की पीली जर्सी की पहचान बन गए हैं. वह अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. धोनी आईपीएल के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. बतौर बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड पर गौर करें तो 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं. धोनी 158 कैच पकड़ने के साथ ही 47 स्टंपिंग कर चुके हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link