Last Updated:
Right to Education Scheme: आरटीई राइट टू एजुकेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे बीपीएल परिवार और एसटी एससी और अनाथ बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाता है, जो इस पात्रता की श्रेणी में आते हैं. ऐसे में अगर आपके क्षेत्र में लोग हैं तो आप 13 मार्च से 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं…
Right to Education Scheme: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राइट टू एजुकेशन योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत बीपीएल परिवार और एसटी और एससी और कोविड में जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है, उनको प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के लिए योजना चलाई जाती है. इस योजना के माध्यम से आप भी आपके बच्चों का आवेदन कर सकते हैं. 13 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च तक चलेगी, जिसके बाद विद्यार्थियों को स्कूलों में एडमिशन मिलेंगे. इसका पूरा खर्च शासन की ओर से उठाया जाएगा. बीआरसी उदय सिंह मोगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपके घर पर भी बच्चे हैं, जो नर्सरी से कक्षा पहली तक पढ़ना चाहते हैं तो आप उनके आवेदन कर सकते हैं लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा.
बीआरसी अधिकारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को बी आर सी अधिकारी उदय सिंह मोगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीई राइट टू एजुकेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे बीपीएल परिवार और एसटी एससी और अनाथ बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाता है जो इस पात्रता की श्रेणी में आते हैं. ऐसे यदि आपके क्षेत्र में लोग हैं तो आप 13 मार्च से 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के बाद लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन होगा जिन भी विद्यार्थियों का सिलेक्शन होगा उनकी स्कूल की फीस मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी यदि आपके घर में भी 4 साल से लेकर तो 6 साल की उम्र के बच्चे हैं तो आप नर्सरी से लेकर तो कक्षा पहली तक आवेदन कर सकते हैं.
आरटीई एमपी ऑनलाइन पर कर सकते हैं आवेदन
यदि आपके घर पर भी ऐसे बच्चे हैं और आप ने इनका एडमिशन आरटीई के तहत करवाना चाहते हैं तो आप आप के नजदीकी साइबर कैफे जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको माता-पिता का आधार कार्ड बेटा बेटी का जन्म प्रमाण पत्र समग्र आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आपके मोबाइल पर ही आपकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. 28 मार्च तक आप आवेदन कर सकते हैं उसके बाद लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का सेलेक्शन किया जाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें