मंदसौर शहर के कालाखेत क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अनमोल ज्वेलर्स और डलवानी बाजार के संचालकों के बीच यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वहां वाहन खड़ा करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान एक वाहन को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई थी। शुक्रवार को फिर बढ़ा विवाद
बताया जाता है कि डलवानी बाजार के संचालक की ओर से अनमोल ज्वेलर्स पक्ष को मोटरसाइकिल ठीक कराने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में चार लोग घायल
मारपीट में डलवानी बाजार के संचालक हनी डलवानी और शंकर डलवानी घायल हो गए। वहीं अनमोल ज्वेलर्स के संचालक अक्षत और राजेश को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Source link