खरगोन| मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और गोपालन व डेयरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में पहल शुरू की गई है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि जिले में 2000 से अधिक आबादी और 500 से अधिक गोवंश वाले 6 ग्रामों का चयन किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को चयनित ग्राम टेमला में ग्राम भ्रमण कर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के समूहों के साथ चर्चा कर गांव की प्रमुख आवश्यकताओं का आकलन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर, जिपं सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे, अतिरिक्त सीईओ राजेश शाक्य सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। योजना के तहत कार्यों के माध्यम से समग्र ग्राम विकास किया जाएगा।
Source link