शाजापुर के खेत में मिला युवक का शव: ग्रामीण ने देखकर पुलिस को दी सूचना; पीएम रूम में रखी लाश – shajapur (MP) News

शाजापुर के खेत में मिला युवक का शव:  ग्रामीण ने देखकर पुलिस को दी सूचना; पीएम रूम में रखी लाश – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के सुन्दरसी में एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिला है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण भूपेंद्र सिंह फौजी के खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रामप्रसाद बाली नामक व्यक्ति ने सीएम राइज स्कूल के पास अकोदिया रोड पर शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मृतक के पास से एक काले रंग की एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी-42 एमक्यू-9058) भी बरामद हुई है। मृतक ने ग्रे रंग की जींस और काले रंग की जरकीन पहनी हुई थी, साथ ही उसके गले में एक गमछा भी मिला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा। सुन्दरसी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।



Source link