शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक कोचिंग शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत के अनुसार कोचिंग खत्म होने के बाद शिक्षक ने उसे कम नंबर आने का कहकर रोक लिया और कंधों से पकड़कर उठाया, गले लगाया तथा उसके गाल पर किस किया। मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी शिक्षक राकेश बिजोले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कम नंबर आने के बहाने रोका
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने कोचिंग टीचर राकेश बिजोले के पटेल नगर स्थित पुराने घर में संचालित कोचिंग जा रही थी। रास्ते में शिक्षक राकेश बिजोले ने उसकी जीन्स में बनी डिजाइन को देखकर बुरी नीयत से उसके घुटने को छुआ। इसके बाद जब कोचिंग के अन्य बच्चे शाम करीब 6:00 बजे चले गए, तो शिक्षक ने छात्रा को कम नंबर आने का बहाना बनाकर रोक लिया। आरोप है कि राकेश बिजोले ने छात्रा को कंधे से पकड़कर उठाया, उसे गले लगाया और उसके गाल पर किस किया। डर की वजह से एक दिन छात्रा चुप रही
छात्रा ने बताया कि वह इस घटना से बहुत डर गई थी और उसने शुरुआत में घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। एक दिन बाद यानी गुरुवार को उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और उनके साथ फिजिकल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश बिजोले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 75(1), 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link