5 क्रिकेटर… जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद ले सकते हैं संन्यास, एक भारतीय भी शामिल

5 क्रिकेटर… जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद ले सकते हैं संन्यास, एक भारतीय भी शामिल


Last Updated:

5 cricketers who may retire: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दुनिया के 5 ऐसे क्रिकेटर हैं जो जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. इनमें भारत सहित पाकिस्तान और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही सभी क्रिकेट बोर्ड्स और चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है. ‘पुराने को विदाई और नए को मौका’ की नीति पर चलते हुए अब उन सीनियर खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं, जिनका प्रदर्शन आईसीसी के इस मेगा इवेंट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. फैंस और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि इन 5 दिग्गजों के लिए अब खेल को अलविदा कहने का सही समय आ गया है.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)  के लिए यह वर्ल्ड कप भावनाओं से भरा रहा. उनकी कप्तानी में भारत ने विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया. लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मोर्चे पर ‘मिस्टर 360’ थोड़े फीके नजर आए. सूर्या अब 35 वर्ष के हो चुके हैं. वर्ल्ड कप के दौरान उनके बल्ले से वैसी आतिशबाजी देखने को नहीं मिली जिसके लिए वे जाने जाते हैं.

टीम इंडिया अब 2028 के अगले चक्र की ओर देख रही है. ऐसे में कप्तान के तौर पर अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद सूर्यकुमार यादव के पास अपनी विरासत युवा पीढ़ी को सौंपने का यह सबसे सही समय हो सकता है. सूर्यकुमार ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में टीम की अगुआई की और भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. 9 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी औसत 30.25 रही.

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 2026 का वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam)  की फॉर्म चर्चा का विषय बनी रही. पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद बाबर की तकनीक और स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाकिस्तानी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि बोर्ड अब पूरी तरह से नई टीम बनाने के मूड में है. खराब प्रदर्शन के कारण बाबर की जगह अब टीम में सुरक्षित नहीं मानी जा रही है. उनके लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को जारी रखना अब एक बड़ी चुनौती है. बाबर आजम के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 91 रन निकले.

ऑस्ट्रेलिया के ‘बिग शो’ ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)  इस वर्ल्ड कप में पूरी तरह फ्लॉप रहे. 37 साल की उम्र में मैक्सवेल के लिए टी20 जैसे तेज तर्रार फॉर्मेट में अपनी फिटनेस को बरकरार रखना मुश्किल होता दिख रहा है. इस विश्व कप में उनके बल्ले से सिर्फ 62 रन निकले. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले राउंड में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. मैक्सवेल ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिष्ठा के विपरीत बल्लेबाजी की.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हमेशा से ट्रांजिशन (बदलाव) के लिए जाना जाता है. मैक्सवेल की बढ़ती उम्र और गिरती फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता अब किसी युवा ऑलराउंडर को ग्रूम करना चाहेंगे. दाएं हाथ के बल्लेबाज मैक्सवेल इस विश्व कप में रनों के लिए पूरे समय जूझते रहे.

इंग्लैंड की 2019 और 2022 की विश्व कप जीत के नायक रहे स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद अब 38 साल के हो चुके हैं. दुनिया के बेहतरीन लेग-स्पिनरों में शुमार राशिद की फिरकी में अब वो पहले वाली धार नजर नहीं आई. वह टी20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट ले पाए.

स्पिन के अनुकूल पिचों पर भी राशिद को विकेट निकालने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. इंग्लैंड क्रिकेट अब रेहान अहमद जैसे युवा स्पिनरों पर निवेश कर रहा है. ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि राशिद जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे.

अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) अब 41 वर्ष के हो चुके हैं. वे वर्तमान में दुनिया के सबसे उम्रदराज सक्रिय टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं. नबी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2026 का वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है.

अफगानिस्तान को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में नबी का योगदान अतुलनीय रहा है. अब टीम के पास कई युवा ऑलराउंडर मौजूद हैं, इसलिए नबी किसी भी समय अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.इस वर्ल्ड कप में नबी सिर्फ 5 विकेट ले पाए. बल्लेबाजी में भी वह कमाल नहीं दिखा सके.पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ 18 रन बना सके.



Source link