Aaj Ka Singh Rashifal 13 March 2026: नौकरी और पढ़ाई में मिलेंगे नए मौके, करीबी से मिल सकत

Aaj Ka Singh Rashifal 13 March 2026: नौकरी और पढ़ाई में मिलेंगे नए मौके, करीबी से मिल सकत


Last Updated:

Leo Horoscope Today 13 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है. हालांकि दिन अच्छा रहने के बावजूद कुछ मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. खास तौर पर अपने आसपास के लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने के योग बन सकते हैं. 

आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: आज 13 मार्च 2026 शुक्रवार को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और धनु राशि उदित हो रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है. हालांकि दिन अच्छा रहने के बावजूद कुछ मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. खास तौर पर अपने आसपास के लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने के योग बन सकते हैं. इसलिए आज के दिन सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा करें और अपने महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर सतर्क रहें.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और पढ़ाई के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है. ऑफिस या नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान हो सकता है. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत भी मिल सकते हैं. आज धन भाव में मेष राशि उदित हो रही है और उस पर शुक्र की दृष्टि पड़ रही है. यह स्थिति करियर को नई दिशा देने में मदद कर सकती है. हालांकि आज वेतन वृद्धि के संकेत नहीं हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार जरूर हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. गुरु की दृष्टि पंचम भाव में होने के कारण पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और सही दिशा में मेहनत करने से सफलता मिल सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लोगों को पैरों में परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर बाएं पैर की नसों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है, जिससे चलने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा आज एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है. कुछ लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्या या गले में संक्रमण होने की संभावना भी बन सकती है. डॉक्टरों की सलाह है कि फल या अन्य खाद्य पदार्थ अच्छी तरह धोकर ही खाएं. गले की सुरक्षा के लिए गुनगुने पानी से गरारे करना भी फायदेमंद रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं. ज्योतिष के अनुसार शनि और शुक्र दोनों ग्रहों की दृष्टि धन भाव में पड़ रही है. इस कारण व्यापार में बढ़ोतरी और आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है. आज पैसों की आवक संतोषजनक रह सकती है. हालांकि नए निवेश करने से पहले सावधानी जरूरी है. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाना बेहतर रहेगा. अपने चल रहे व्यवसाय पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. कुछ लोगों को पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. सप्तम भाव में शुक्र की दृष्टि होने से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे. आपसी समझ और सहयोग से रिश्तों में मजबूती आएगी. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा माना जा रहा है. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. परिवार के अन्य सदस्यों और मित्रों के साथ भी समय अच्छा बीत सकता है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों के लिए अंक 8 विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. जमीन से जुड़े कार्यों को आज टालना बेहतर रहेगा. नशे से दूरी बनाए रखें. उत्तर दिशा की यात्रा आज लाभकारी मानी जा रही है. यदि किसी अन्य दिशा में यात्रा करनी हो तो घर से निकलने से पहले कुलदेवी की पूजा करना शुभ रहेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link