Last Updated:
March Kharmas 2026 Date: खरमास शुरू होते ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. मान्यता है कि जब-जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब-तब खरमास लगता है. लेकिन, क्या इस दौरान नए कपड़े की खरीद कर सकते हैं या नहीं? आचार्य से जानें…
Kharmas 2026: हिंदू धर्म में हर तिथि और वार का विशेष महत्व बताया गया है. इसी क्रम में खरमास का समय भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस अवधि में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. मान्यता है कि श्रद्धा से की गई उपासना से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आती है. हालांकि, इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक और शुभ कार्य करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है.
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय भी आते हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है. इन्हीं में से एक काल खरमास है. जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या खरमास के समय नए कपड़े खरीदना भी अशुभ माना जाता है, जिसे लेकर अक्सर भ्रम बना रहता है.
मार्च में कब शुरू होगा खरमास?
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्च में खरमास की शुरुआत इस साल मार्च महीने में 15 तारीख को होगी और यह अगले महीने 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा. पंचांग के अनुसार, मीन संक्रांति 15 मार्च 2026 रविवार को होगी. इसका पुण्य काल प्रात:काल 06:31 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. वहीं महापुण्यकाल सुबह 06 बजकर 31 मिनिट के लगभग से लेकर 08 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा.
खरमास में नए कपड़े खरीदना शुभ या अशुभ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में कुछ मांगलिक कार्यों पर विराम लगाया जाता है, लेकिन कपड़े खरीदने को अशुभ नहीं माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में वस्त्रों की खरीदारी पर कोई विशेष रोक नहीं होती, क्योंकि यह दैनिक जीवन की सामान्य आवश्यकता मानी जाती है. कपड़े लेना किसी मांगलिक संस्कार से जुड़ा नहीं होता और इसका ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से सीधा संबंध भी नहीं माना जाता. आचार्य का कहना है कि खरमास के दौरान भी लोग निश्चिंत होकर नए वस्त्र खरीद सकते हैं. नए कपड़े पहनने से मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहती है.
जरूर करें ये कार्य
खरमास के समय कुछ खास धार्मिक कार्य करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है. इस दौरान प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना गया है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. पक्षियों को दाना डालना और पशुओं की सेवा करना भी पुण्य का कार्य माना जाता है. साथ ही भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करना विशेष फलदायी बताया गया है. जप, तप और दान-पुण्य का भी इस समय खास महत्व होता है. यदि संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान और गुरुवार को केले का दान करना भी लाभकारी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.