ग्वालियर में टहलने जा रही महिला बैंक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एमपी संस व होटल सुगरपॉम के पास शुक्रवार रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सर्चिंग की, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं मिला है। पुलिस को कुछ स्थानों पर बदमाश के फुटेज मिले हैं। जिनके आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बलवंत नगर गौरा अपार्टमेंट जी-2 निवासी 39 वर्षीय कृपा देवी पत्नी स्व. मोहन सिंह एसबीआई बैंक में होम लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह टहलने के लिए निकली थीं। अभी वह एमडी संस डिपार्टमेंटर स्टोर और सुगर पॉम होटल के पास पहुंची ही थीं कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनके पास आकर बाइक स्लो की और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ले गया। शिकार महिला ने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से बाइक की स्पीड बढ़ाकर फरार हो गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। CCTV कैमरे में मिले फुटेज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो कुछ स्पॉट पर लुटेरे के फुटेज मिले हैं। पुलिस ने लुटेरे के फुटेज को निगरानी में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह था हुलिया लूट की शिकार बैंक कर्मचारी कृपादेवी ने दैनिक भास्कर को बताया कि बाइक सवार लुटेरे की उम्र 25 से 26 साल के लगभग होगी। पतले दुबले शरीर का व्यक्ति था। वह बाइक पर अकेला था और चेहरे पर मास्क और सफेद धारियों वाली शर्ट पहने हुए था। पुलिस इसी हुलिया के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। पिछले सप्ताह पुलिस बनकर गहने लूटे थे सिटी सेंटर में पिछले सप्ताह टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आगे मर्डर और लूट की बात से डराकर जेवर लूट ले गए थे। जैसे ही महिला ने जेवर उतारकर रुमाल में रखे बाइक सवार दोनों युवक धक्का देकर गहने छीन ले गए थे। पुलिस का कहना है एएसपी विदिता डागर ने बताया कि एक महिला से बाइक सवार एक बदमाश सोने की चेन झपट ले गया है। मामला दर्ज कर झपट्टा मार की तलाश की जा रही है। कुछ स्थानों पर बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
Source link