तेल संकट, वैश्विक संकट है, कांग्रेस इसमें रोटी सेक रही: गुना में बोले सिंधिया, इलेक्टेड सब पर भरी, उसमें भी पन्नालाल जी सब पर भारी हैं – Guna News

तेल संकट, वैश्विक संकट है, कांग्रेस इसमें रोटी सेक रही:  गुना में बोले सिंधिया, इलेक्टेड सब पर भरी, उसमें भी पन्नालाल जी सब पर भारी हैं – Guna News




गुना में विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा बार-बार उठाए जा रहे सिलेक्टेड और इलेक्टेड के मामले में अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इलेक्टेड ही सब पर भरी है और उसमें भी पन्नालाल जी सब पर भारी हैं। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य काफी समय से इलेक्टेड और सिलेक्टेड की बात कहते रहे हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि सिलेक्टेड लोग, इलेक्टेड लोगों पर हावी होते हैं, ये बात बिल्कुल सही है। वर्तमान में हम देख रहे हैं न…आप तो मरघट से उठाकर ले आओ, मरघट से जगा लाओ और उन्हें भोजन कराओ। यहां हम मंदिर में खड़े हैं, हमें प्रसाद ही नहीं मिल रहा। क्या है ये। कौन का संरक्षण है ऐसे लोगों को। क्या गुना के पास जो उपक्रम बने हुए हैं, वो लोकहित के हैं क्या, जनहित के हैं क्या? उनसे ऐसा लगता है क्या कि विकास हो रहा है। कांग्रेस देश को नीचा दिखा रही
बजरंगगढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की यही बात है। कांग्रेस सदैव देश को नीचा दिखाने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय जगत में जाकर देश को नीचा दिखाना, देश के अंदर देश को नीचा दिखाना, हमारे प्रजातंत्र में न्यायालय पर प्रश्न उठाना, इलेक्शन कमीशन पर प्रश्न उठाना। पूरे विश्व में सब लोग कह रहे हैं कि भारत के इलेक्शन कमीशन का उदाहरण लेकर हमारे देश में भेजो, ताकि हम लोग इसका पालन कर पाएं। वहीं, देश के अंदर इलेक्शन कमिश्नर के विरुद्ध प्रस्ताव रखा। मतलब देश को खंडित करने लिए कांग्रेस एक मौका नहीं छोड़ती। गैस, तेल की समस्या वैश्विक संकट
सिंधिया ने कहा कि ये एक वैश्विक संकट है। वैश्विक स्तर पर तीन देशों के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ इजराइल और अमेरिका है, दूसरी तरफ ईरान है। स्टेट ऑफ हॉर्मुज से विश्व का 30 से 40 प्रतिशत तेल और गैस निकलता है, वहां बहुत बड़ा संकट आ चुका है। वैश्विक स्तर पर तेल के दाम बढ़ गए हैं। ये केवल भारत का मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस पर आश्वस्त किया है देश की जनता को कि तेल, केरोसिन, डीजल, गैस की कोई कमी नहीं रहेगी। गैस के लिए भी पूर्ण कोशिश हम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कूटनीति का यह कमाल है कि जो स्टेट ऑफ हॉर्मुज ईरान के द्वारा बंद किया गया है, वहीं केवल भारत के लिए स्टेट ऑफ हॉर्मुज खोला गया है, ताकि भारत के लिए गैस और तेल का कोई संकट न हो। कल सदन के पटल पर हरदीप पुरी ने भी संपूर्ण मामले का विश्लेषण किया है कि हमारे पास पर्याप्त सप्लाई है, स्टॉक है। कांग्रेस राजनैतिक रोटी सेक रही
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर मुझे इस बात का खेद है कि इस वैश्विक संकट के समय में भी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी के LOP इस पर राजनैतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं और राजनैतिक मामला बना रहे हैं, जबकि ऐसे वैश्विक संकट के समय में देश की 140 करोड़ जनता एक साथ खड़ी है। हरेक राजनैतिक दल साथ खड़ा है, पर कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है। कांग्रेस की सोच नकारात्मक है। हर बार हर मुद्दे को उठाने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर भारतवासी सुरक्षित है।



Source link