‘रसातल में चली जाएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी की भाषा पर गुस्सा हुए CM मोहन यादव, किया वार

‘रसातल में चली जाएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी की भाषा पर गुस्सा हुए CM मोहन यादव, किया वार


Last Updated:

CM Mohan Yadav: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी बयानबाजी की थी. अब इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी जमकर निंदा की है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह की बयानबाजी कांग्रेस और उसके नेता कर रहे हैं. वह निंदनीय है.

Zoom

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की निंदा की

CM Mohan Yadav On Rahul Gandhi: मिडिल ईस्ट में इस समय इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हो रहा है और हालात तनावपूर्ण हो चुके हैं. इसी कड़ी में देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बयान दिया, जिसकी बीजेपी के नेता जमकर आलोचना कर रहे हैं. अब राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपनी राय दी है.

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश इस वैश्विक हालात से जूझ रहा है. ऐसे में गैस सिलेंडर को लेकर जितने अच्छे प्रबंधन पीएम मोदी और भारत सरकार ने किए हैं. ऐसे स्थिति में तेल के जहाज निकालकर लाए हैं. कांग्रेस और उसके नेता षडयंत्र कर रहे हैं. जनता सब जानती है और इसी वजह से यह लगातार सत्ता से दूर है. ऐसे गैर जिम्मेदार व्यवहार के लिए मैं इनकी निंदा करता हूं. उम्मीद करता हूं, नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की स्थिति समझ में आई है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति निम्न स्तरीय बयानबाजी की जा रही है. वह जिस प्रकार की हल्की भाषा बोलते हैं. मैं उसकी निंदा करता हूं. राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता हालात के मद्देनजर जनहित में अपनी जिम्मेदारी को समझें. अन्यथा कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में चली जाएगी.

राहुल गांधी ने कही थी ये बात
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बोलते हुए कहा था कि उन्होंने अमेरिका के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है और वह मानसिक रूप से भारत के PM के रूप में काम नहीं कर रहे है. उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर लिया है. अमेरिका यह तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना चाहिए.



Source link