भास्कर संवाददाता | आगर मालवा श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज विकास समिति आगर-मालवा की वार्षिक बैठक, होली मिलन समारोह एवं नव पदाधिकारियों का चयन स्वर्णकार समाज मंदिर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मप्र स्वर्णकार समाज के प्रांतीय सचिव देवीलाल सोनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश सोनी को समाज का अध्यक्ष, सतीश सोनी को सचिव तथा फूलचंद सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोनी ने अपने कार्यकाल का विधिवत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा। उन्होंने आगामी वर्ष में समाज के अधूरे कार्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान नव चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Source link