सेब ₹150, अंगूर ₹80 kg, जबलपुर में युद्ध नहीं ऐसे तय हो रहे फलों के दाम, जानें मंडी का हाल

सेब ₹150, अंगूर ₹80 kg, जबलपुर में युद्ध नहीं ऐसे तय हो रहे फलों के दाम, जानें मंडी का हाल


Last Updated:

Jabalpur Fruits Rates: ;जबलपुर फल मंडी में युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई का असर तो नहीं दिखा, लेकिन फलों के रेट पर गर्मी अपना प्रभाव दिखा रही है. थोक फल व्यापारी अयाज अहमद का कहना है कि शहर में रोजाना अलग-अलग राज्यों से फलों की गाड़ियां पहुंच रही हैं. पिछले दो महीनों से कीमतों में…

Jabalpur News: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस की कीमत के बाद, फ्लाइट सहित सहित कई चीजों के दाम बढ़े हैं. अचानक बढ़ी महंगाई से जबलपुर भी अछूता नहीं है. यहां भी हालात अच्छे नहीं हैं. लेकिन, फल मंडी की बात कुछ और है. लोकल 18 की टीम जब जबलपुर की फल मंडी पहुंची तो यहां कुछ अजीब पता चला.

यहां युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई का असर तो नहीं दिखा, लेकिन फलों के रेट पर गर्मी अपना प्रभाव दिखा रही है. थोक फल व्यापारी अयाज अहमद का कहना है कि शहर में रोजाना अलग-अलग राज्यों से फलों की गाड़ियां पहुंच रही हैं. पिछले दो महीनों से कीमतों में थोड़ा बहुत बदलाव आया है. फलों के दाम जो बढ़े हैं, वह सीजन के कारण हैं.

फल दे रहे पब्लिक को राहत 
थोक फल व्यापारी अयाज अहमद ने बताया, इजराइल और ईरान के युद्ध का असर फिलहाल फलों में देखने को नहीं मिला है. जबलपुर में किसी तरीके से फलों के दाम में उछाल नहीं है. हर फल की दो से तीन गाड़ियां रोजाना आ रही हैं. दो महीने से जो रेट फलों के चल रहे हैं. वहीं आज भी हैं. थोड़ा बहुत जरूर अंतर आया है. लेकिन इसमें ईरान और इजरायल के युद्ध का असर नहीं है. यह अंतर सीजन की वजह से हैं. क्योंकि, गर्मी में कुछ फलों के दाम जरूर बढ़ जाते हैं. उन्होंने बताया ट्रांसपोर्ट के दाम भी नहीं बढ़े हैं. हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं, तब ट्रांसपोटेशन में असर होगा और फिर जरूर दाम बढ़ सकते हैं.

ट्रांसपोर्टेशन बढ़ने के बाद, बढ़ेंगे दाम!
जबलपुर में ऑल इंडिया से माल आता है, जिसमें दिल्ली, कश्मीर, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र से अधिकतर फल आते हैं. इसके अलावा बुरहानपुर, रतलाम, भुसावल से भी लोकल फल आते हैं. जबलपुर से न के बराबर ही फल बाहर जाते हैं, ऐसी ही स्थिति प्रदेश भर में है यही कारण है कि अभी तक फलों के दाम में कोई उछाल नहीं आया है. यदि युद्ध ऐसे ही चलता रहा, तब यह बात जरूर है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे. इसके चलते फिर ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा और फल महंगा होगा.

इस तरह चल रहें थोक में फलों के दाम
जबलपुर की फल मंडी में केले का थोक रेट ₹30 किलो, सेब और अनार 150 रुपए किलो, चीकू और अमरुद ₹60 किलो, कलंदर ₹15 किलो, खरबूजा ₹20 किलो, संतरा ₹70 किलो और अंगूर ₹80 किलो फिलहाल बिक रहा हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link