अनूपपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत: परिजनों के पहुंचने से पहले तोड़ा दम; मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था – Anuppur News

अनूपपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत:  परिजनों के पहुंचने से पहले तोड़ा दम; मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था – Anuppur News




अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र के अमलाई डोंगरी टोला में रविवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवक की पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। युवक लंबे समय से मिर्गी और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि अमलाई डोंगरीटोला निवासी राम प्रभु चौधरी (47) ने चौकी में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे घनश्याम चौधरी (19) पुत्र श्यामलाल चौधरी की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक घनश्याम पिछले करीब 10 वर्षों से मिर्गी की बीमारी से जूझ रहा था। बीते तीन वर्षों से वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ था, जिसके कारण वह ठीक से बोल पाने या अपनी बात बता पाने में असमर्थ था। उसकी देखभाल उसकी मां ही करती थीं। रविवार दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे घनश्याम घर के सामने बंधान के पास बने गहरे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, वहां उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह गड्ढे में गिर गया और डूब गया। जब तक परिजनों ने आवाज सुनकर उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



Source link