एमपी अजब, बालाघाट गजब! बसंत में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जगहें बना देंगी ट्रिप याद

एमपी अजब, बालाघाट गजब! बसंत में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जगहें बना देंगी ट्रिप याद


होमफोटोफोटो

एमपी अजब, बालाघाट गजब! बसंत में इन 5 जगहों पर घूमने का अलग ही मजा

Last Updated:

Best Places To Visit Balaghat: ठंड बीत चुकी है और गर्मियां आने वाली है. यानी की बसंत ऋतु का मौसम चल रहा है. इस समय न तो ज्यादा ठंड रहती है और न ही ज्यादा गर्मी. ऐसे में आप कहीं घूमना चाहते हैं, तो मौसम बेहतर होता है. वहीं, इस मौसम में घूमने में ज्यादा समस्या नहीं आती है और इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है.

ठंड बीत चुकी है और गर्मियां आने वाली है. यानी की बसंत ऋतु का मौसम चल रहा है. इस समय न तो ज्यादा ठंड रहती है और न ही ज्यादा गर्मी. ऐसे में आप कहीं घूमना चाहते हैं, तो मौसम बेहतर होता है. इस मौसम में घूमने में ज्यादा समस्या नहीं आती है. वहीं, इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है. वहीं, अगर बात प्रकृति के बीच घूमने की हो तो एमपी अजब है और बालाघाट गजब है. ऐसे में आप यहां पर घूम सकते हैं. ऐसे में हम आपको जिले के पांच घूमने वाले बेहतर स्थानों के बारे में बताएंगे.

अगर बसंत ऋतु में कहीं घूमना चाहते हैं, तो कान्हा नेशनल पार्क बेहतरीन जगह है. ठंड के मौसम में यहां पर काफी ठंड पड़ती है. ऐसे में वन्य प्राणी दिखते कम है. वहीं गर्मियों में घूमने में ही हालत खराब हो जाती है. ऐसे में सफारी का मजा नहीं आता है. ऐसे में बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क में घूमने के लिए बेस्ट टाइमिंग यही है. इस समय यानी मार्च में टाइगर की साइटिंग आसानी से हो जाती है, जो जल स्त्रोतों के पास देखे जा सकते हैं.

सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच से निकले गांगुलपारा जलाशय में घूमने जा सकते हैं. ये बालाघाट शहर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां पर पर्यटन विभाग ने इको पर्यटन को भी डेवलप किया है. ऐसे में आप यहां पर घूमने जा सकते हैं. आपको बता दें, घने जंगलों के बीच पत्थरों से टकराते पानी को देख मन प्रसन्न हो जाता है. ऐसे में आप यहां पर एक दिन के लिए घूमने आ सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बालाघाट में सोनेवानी वन्यजीव अभयारण्य बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. ऐसे में आप यहां पर बेहतरीन सफारी का आनंद ले सकते हैं. यहां पर आपको आसानी से वन्य प्राणियों को दर्शन कर सकते हैं. यहां पर आपके रुकने के लिए बढ़िया रिसॉर्ट भी है. यहां पर आप अपना लंबा वेकेशन प्लान कर सकते हैं. यह जिला मुख्यालय से महज 40 किलोमीटर दूर स्थित है.

वैनगंगा नदी पर बना यह ब्रिटिश कालीन डैम है. जहां पर आपको शानदान इंजीनियरिंग देखने मिलेगा. वहीं, यह बेहद प्राचीन बांध है, जो काफी विशाल भी है. ऐसे में यहां पर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं. वहीं सनराइज और सनसेट देखने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

बालाघाट शहर में ही आप अगर कहीं पिकनिक के लिए जाना चाहते हैं, तो आप वैनगंगा नदी किनारे स्थित बजरंग घाट, शंकर घाट और जागपुर घाट घूमने जा सकते हैं. ऐसे में आप शहर से नजदीक वैनगंगा नदी के किनारे जा सकते हैं.

अंडरग्राउंड इमारत को देखने के लिए लोग न सिर्फ जिले भर से आते है बल्कि दूसरे राज्यों से भी आते हैं. ऐसे में अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं, तो बालाघाट जंक्शन के बाद सड़क मार्ग से वहां पहुंच सकते हैं. वहीं, एयरपोर्ट के लिए नागपुर और जबलपुर के बाद सड़क मार्ग से पहुंचना पड़ेगा.

बालाघाट जिले में स्थित लांजी का किला, जिसे पहले लांजीगढ़ के नाम से जाना जाता था, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है. 12वीं शताब्दी में निर्मित यह किला मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला की शानदार झलक पेश करता है. लांजी का किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां न केवल स्थानीय लोग, बल्कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी पर्यटक आते हैं. इसके बावजूद, प्रशासन इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में विफल रहा है.



Source link