क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भोपाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव ने बताया सच

क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भोपाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव ने बताया सच


Last Updated:

Bhopal Petrol Diesel Availability: इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ी है. साथ ही राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाहों ने इसको और हवा दी है. अब क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम, इस रिपोर्ट में जानिए हर सवाल का जवाब.

Bhopal News: इजराइल-ईरान जंग को शुरू हुए दो हफ्तों का समय हो चुका है. इस बीच अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान ने दुनिया की क्रूड आयल सप्लाई की लाइफलाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिल्कुल बंद कर दिया है. इस कारण इस रूट से दुनियाभर में सप्लाई होने वाला क्रूड आयल बाधित हो गया है.

इसका बड़ा असर भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, पाकिस्तान और मालदीव में दिखने लगा है. वहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी उछाल आया है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल खत्म होने और महंगा होने की बातें सामने आ रही हैं. आखिर राजधानी भोपाल में क्या है हाल? जानिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव नकुल शर्मा ने क्या कुछ बताया…

पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की कोई नहीं, पूरी सप्लाई आ रही
भोपाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव नकुल शर्मा ने Local18 से कहा, देखिए अभी पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है. हम जितना भी डिमांड कर रहे हैं, कंपनी पूरी सप्लाई कर रही है. दूसरी बात जो रेट को लेकर बीते दिनों अफवाह थी वह गलत है. पेट्रोल के दाम इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े लेकिन गिरे भी थे. फिलहाल तो निकट भविष्य में सरकार भी माना कर चुकी है कि हम रेट नहीं बढ़ाएंगे. मुझे तो नहीं लगता कि अभी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे.

पैनिक न हो, ये हालात ज्यादा दिन नहीं रहेंगे…
पेट्रोल डीजल किल्लत की अफवाहों के बीच बढ़ी खपत को लेकर महासचिव नकुल शर्मा ने कहा, जो पैनिक की स्थिति है वो न बने तो ज्यादा अच्छा है. क्योंकि, आने वाले समय में ऐसा लगता नहीं है कि ये हालात ज्यादा दिन चलेंगे. मुझे लगता है कि आगे भी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य ही रहने वाली है. आगे कहा, किसान डर खत्म करके आगे बढ़ें. ज्यादा मात्र में डीजल खरीदने का कोई मतलब नहीं है. उनको कटाई के लिए पर्याप्त डीजल मिलता रहेगा.

युद्ध लंबा चला तो भारत के लिए टेंशन वाली बात
हालांकि, नकुल शर्मा ने ये जरूर कहा कि इजराइल-ईरान युद्ध लंबा चला तो परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि भारत सरकार 80 परसेंट क्रूड ऑयल दूसरों देशों से खरीदती है. 15% से 20% ऑयल का देश में ही प्रोडक्शन होता है. भोपाल की बात करें तो यहां के लिए अभी पर्याप्त मात्र में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है. लोग सामान्य तरीके से खरीदें, कोई स्टॉक करने की जरूरत नहीं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link