खेत खाली है? लगाएं यह फसल, न जानवरों का डर, 3 महीने में मिल सकता है तगड़ा मुनाफा

खेत खाली है? लगाएं यह फसल, न जानवरों का डर, 3 महीने में मिल सकता है तगड़ा मुनाफा


होमताजा खबरकृषि

खेत खाली है? लगाएं यह फसल, न जानवरों का डर, न ज्यादा खर्चा और कमाई होगी दमदार

Last Updated:

Mentha Farming: अगर आप किसान हैं और आपका खेत खाली पड़ा है तो आप मेंथा यानि पिपरमिंट की खेती कर सकते हैं. दरअसल, छतरपुर जिले में खेत खाली होने पर किसान खाली पड़े खेतों में पिपरमिंट के पौधे तैयार करने लगते हैं. खाली खेतों में पौधे तैयार होने के बाद इन्हें बरसात के मौसम में दूसरे खेतों में रोप देते हैं. कैसे और कब करें मेंथा खेती, जानिए पूरी डिटेल…

Mentha Farming: रबी सीजन की फसल की कटाई जारी है. किसान भाइयों के खेत खाली हो रहे हैं. ऐसे में कुछ किसान इन खाली खेतों में भी कमाई का सोच रहे हैं. अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आपको एक कमाई वाली फसल के बारे में बताते हैं. ये आइडिया कुछ ही समय में आपकी बढ़िया कमाई करा देगा.

एमपी के छतरपुर में 10 साल से पिपरमेंट की खेती कर रहे किसान गोविंद पटेल बताते हैं कि पिपरमेंट की खेती गर्मी के सीजन में ही हो सकती है. हालांकि, बरसात में भी इसे लगाते हैं, क्योंकि उस समय भी गर्मी होती है. ठंड में इस फसल को नहीं लगा सकते हैं. क्योंकि, यह खुद बहुत ठंडी होती है. फिलहाल, अभी हम लोग पिपरमेंट के बीज तैयार कर रहे हैं. यह फसल 75 से 90 दिन की होती है.

ऐसे तैयार करें बीज
किसान बताते हैं कि पिछले साल अक्टूबर में पिपरमिंट को काट लिया था. पिपरमेंट के पौधे को पूरा नहीं काटते हैं, नीचे का हिस्सा बचा रहता है. काटने के बाद इसको जोत दिया था. इसके बाद उसी कटे पौधे से नए पौधे तैयार हो गए. अब इन्हीं पौधों से बीज तैयार कर रहे हैं. बता दें, हर साल इसका नया बीज तैयार करना पड़ता है.

किस जमीन में करें पिपरमेंट की खेती?
किसान बताते हैं कि पिपरमेंट की खेती बलुई लाल मिट्टी और काली मिट्टी दोनों में होती है. हालांकि, काली मिट्टी में यह ज्यादा होती है. अभी गर्मी में लगा रहे हैं तो हर 2 दिन में पानी देना होता है. मिट्टी का शीत जाना नहीं चाहिए.

पिपरमेंट की खेती कैसे करें
पिपरमेंट की खेती के लिए सबसे पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करनी चाहिए. इसके बाद भूमि को समतल कर लेना चाहिए. फिर खेत में गोबर और खाद आदि डाल सकते हैं. खेत को पाटा लगाकर समतल करने के बाद इसकी रोपाई की जा सकती है.

इतना होता है मुनाफा
अगर कोई एक बीघे में पिपरमेंट की खेती करता है तो उससे 40 से 50 किलो तेल निकल सकता है. बाजार में पिपरमिंट का तेल बहुत महंगा है. बाजार में पिपरमिंट का तेल करीब एक से डेढ़ हजार रुपये प्रति लीटर है. वहीं, प्रति लीटर पिपरमिंट तेल के उत्पादन में करीब 500 रुपये की लागत आती है. ऐसे में किसानों के लिए ये फायदे की खेती हो सकती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link