गेहूं स्टोर करना हुआ आसान, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, कटाई के बाद भी खराब नहीं होगा अनाज

गेहूं स्टोर करना हुआ आसान, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, कटाई के बाद भी खराब नहीं होगा अनाज


होमताजा खबरकृषि

गेहूं स्टोर करना हुआ आसान, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, घुन से भी मिलेगी मुक्ति

Last Updated:

Homemade Remedies: आपने देखा होगा कि किसान भाई आमतौर पर अपने घरेलू इस्तेमाल के लिए और आने वाले साल के लिए बीज के लिए भंडारित करते हैं. लेकिन गलत तरीके से भंडारण करने की वजह से गेहूं खराब होने लगता है. ऐसे में कुछ इसके रासायनिक संरक्षण और जैविक संरक्षण के उपाय जान लीजिए…

Homemade Remedies: रबी की खेती का सीजन लगभग खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में गेहूं, चना, अलसी सहित अन्य फसलों की किसान भाई कटाई करना शुरू कर चुके हैं. रबी में खास तौर से गेहूं की फसल देश भर में उगाई जाती है. इसकी कटाई के बाद किसान भाइयों को अक्सर ये समस्या आती है कि इसका भंडारण किस तरह किया जाना चाहिए. आम तौर पर किसान भाई कटाई के बाद गेहूं को असुरक्षित तरीके से रखते हैं, जिससे नमी लगने से छोटे-छोटे कीट आ जाते हैं. ऐसे में तीन महीने की मेहनत खराब सी हो जाती है. लेकिन इससे बचने के उपाय भी है. ऐसे में लोकल 18 ने कृषि विशेषज्ञ से बातचीत की और समझने की कोशिश की कम से कम लागत में अच्छी तरह इसे कैसे स्टोर करना चाहिए.

भंडारण के लिए किसान भाई रखे सावधानी
कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र नागपुरे का कहना है कि किसान भाई आमतौर पर अपने घरेलू इस्तेमाल के लिए और आने वाले साल के लिए बीज के लिए भंडारित करते हैं. लेकिन गलत तरीके से भंडारण करने की वजह से गेहूं खराब होने लगता है. ऐसे में उन्होंने इसके रासायनिक संरक्षण और जैविक संरक्षण के बारे में किसान भाई को सलाह दी है. सबसे पहले जानिए रासायनिक तरीके संरक्षण के उपाय…

इस चीज का करें इस्तेमाल
किसान भाई एल्युमिनियम फास्फाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. मार्केट में आसानी इसकी गोलियां मिल जाती है. इसमें 10 क्विंटल पर 10 ग्राम की गोली लेना है. इसमें किसान भाई एक एयर टाइट ड्रम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें गेहूं भंडारित करते समय इसे जगह-जगह रखना चाहिए.

प्राकृतिक तरीके है शानदार
इसमें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पहले पत्तियों को अच्छी तरह सुखा ले फिर इसकी एयर टाइट ड्रम में बीच-बीच में दो या तीन लेयर बिछा लेना चाहिए.

माचिस की तीली 
माचिस की तीली भी घून को दूर रखने में सहायक होती है. इसमें फास्फोरस होता है, जो कीट या घून को दूर रखने में मदद करता है. इसे भी आप ड्रम में रख सकते  हैं. इसी तरह आप सुखी लाल मिर्च रख सकते हैं. इसकी तेज गंध से कीट या घून आपके गेहूं को खराब नहीं कर सकते हैं.

सरसों का तेल
भंडारण से पहले किसान भाई सरसों के तेल को गेहूं में हल्का सा मिला लें. इसकी तेज गंध से कीट नहीं लगेंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link