नर्मदापुरम में तापमान 40°C, तो ग्वालियर-चंबल में बरसेंगे बादल, जानिए एमपी का लेटेस्ट मौसम

नर्मदापुरम में तापमान 40°C, तो ग्वालियर-चंबल में बरसेंगे बादल, जानिए एमपी का लेटेस्ट मौसम


Last Updated:

MP Weather News: पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम जिले में तेज लू का कहर देखने को मिला. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.1°C नर्मदापुरम में दर्ज किया गया. पश्चिम विक्षोभ का असर आज नॉर्थ के जिले मुरैना, भिंड, ग्वालियर में देखने को मिलेगा.

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन नर्मदापुरम में तीव्र लू देखने को मिली. इसके साथ ही शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की जरूर गिरावट देखी गई, लेकिन बाकी के संभागों में चिलचिलाती धूप राहगीरों को हालाकान कर रही है. जहां भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान ज्यादा रहा, हालांकि मौसम साफ रहा.

पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम जिले में तेज लू का कहर देखने को मिला. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.1°C नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 10.8°C, शहडोल के कल्याणपुर में 12.7°C, मंदसौर में 14.0°C रायसेन में  14.4°C और राजगढ़ में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ग्वालियर संभाग में आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ दो दिनों के बाद 17 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. हालांकि आज मौसम साफ रहने की संभावना है. जबकि पश्चिम विक्षोभ का असर आज नॉर्थ के जिले मुरैना, भिंड, ग्वालियर में देखने को मिलेगा. जहां हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा ट्रफ़ लाइन की मूवमेंट के चलते पूर्वी जिले छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी और सिवनी में भी कल की बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं 18 मार्च के बाद एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के दिखाई देगा.

इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान 
भोपाल में 37.2°C
इंदौर में 36.6°C
जबलपुर में 37.7°C
ग्वालियर में 34.1°C
उज्जैन में 36.5°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान 
भोपाल में 17.8°C
इंदौर में 18.2°C
जबलपुर में 18.0°C
ग्वालियर में 17.8°C
उज्जैन में 15.4°C

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link