पत्नी पर अफेयर का शक, कुएं में कूदा युवक: 35 फीट गहराई से पुलिस ने चारपाई और रस्सी के सहारे निकाला – Ashoknagar News

पत्नी पर अफेयर का शक, कुएं में कूदा युवक:  35 फीट गहराई से पुलिस ने चारपाई और रस्सी के सहारे निकाला – Ashoknagar News




अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद 35 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि कुएं में पानी नहीं था। घटना को पास से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे एक चारपाई कुएं में नीचे उतारी गई और एक व्यक्ति नीचे उतरा और युवक को रस्सी से बांधी गई चारपाई पर लिटाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर उसे ऊपर खींचकर बाहर निकाल लिया। युवक को पैरों में अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस उसे रात में ही ईसागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम
अस्पताल में युवक ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी पास के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी ज्यादातर समय मायके में ही रहती है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इस बात की जानकारी उसने पत्नी के मायके वालों को दी तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। युवक के अनुसार शनिवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसने आरोप लगाया कि पत्नी के भाइयों ने उसे मारपीट की धमकी भी दी थी। युवक का कहना है कि मायके वाले चाहते हैं कि उसकी पत्नी उसके साथ न रहे। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लगातार फोन पर किसी से बात करती है, जिस कारण उसे किसी से संबंध होने का संदेह है। युवक ने यह भी दावा किया कि शादी के समय उसने लड़की के माता-पिता को पैसे दिए थे। उसका कहना है कि बाद में उसे पता चला कि युवती की पहले भी शादी हो चुकी थी और यह उसकी दूसरी शादी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link