पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का निधन: गृह ग्राम कचनार में अंतिम संस्कार, बेटे यतेंद्र सिंह ने दी मुखाग्नि – Satna News

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का निधन:  गृह ग्राम कचनार में अंतिम संस्कार, बेटे यतेंद्र सिंह ने दी मुखाग्नि – Satna News




सतना जिले के नागौद क्षेत्र के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह का शुक्रवार को भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह देर रात उनके गृह ग्राम कचनार पहुंची, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री, सांसद, विधायक समेत हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कचनार हाउस में यादवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके समर्थक और क्षेत्र की जनता भी सुबह से कचनार पहुंचने लगी थी, हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।ॉ दोपहर में विधि-विधान के साथ पूर्व विधायक की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे यतेंद्र सिंह ‘पप्पू’ ने दी। 1978 से की थी राजनीति की शुरुआत
दिवंगत यादवेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1978 में वसुधा ग्राम पंचायत के सरपंच चुने जाने के साथ की थी। इसके बाद वे जनपद उपाध्यक्ष और कृषि उपज मंडी अध्यक्ष जैसे पदों पर भी रहे। उन्होंने वर्ष 2003 और 2008 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वर्ष 2013 में वे पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2018 में कांग्रेस और 2023 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। यादवेंद्र सिंह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे।



Source link