महिला की निजी तस्वीरें पोस्ट कर किया ब्लैकमेल: पन्ना पुलिस ने आरोपी को सतना से गिरफ्तार किया – Panna News

महिला की निजी तस्वीरें पोस्ट कर किया ब्लैकमेल:  पन्ना पुलिस ने आरोपी को सतना से गिरफ्तार किया – Panna News




पन्ना जिले के बृजपुर में एक महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सतना जिले के सिंहपुर से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज विश्वास ने पहले महिला से जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद उसने धोखे से महिला की कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। तस्वीरें मिलने के बाद, आरोपी ने महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। जब महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो सूरज विश्वास ने एक फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और उन तस्वीरों को वायरल कर दिया। उसने ये तस्वीरें महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों को भी भेज दीं। महिला की शिकायत के बाद बृजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी सूरज विश्वास को सतना के सिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link