बालाघाट में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत की वजह से होटल वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग के असर से गैस की सप्लाई बिगड़ गई है। अब हालात ये हैं कि घरेलू गैस के लिए भी महीने भर का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों पर तो एक तरह से रोक ही लग गई है। गैस न मिलने के कारण अब होटल और ढाबों पर इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल बढ़ गया है। बाजार में इंडक्शन की मांग इतनी ज्यादा है कि दुकानदारों के पास भी स्टॉक खत्म होने लगा है। कई होटल मालिकों ने तो अब बिजली वाली भट्टियां और कोयले के चूल्हे बुक करा दिए हैं ताकि धंधा न रुके। सांसद ने कहा- थोड़ा सब्र रखें सांसद भारती पारधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया में छिड़ी जंग की वजह से तेल और गैस आने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने सलाह दी है कि जब तक हालात ठीक नहीं होते, तब तक लोग बिजली या सौर ऊर्जा जैसे दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
Source link