अग्निवीर सेना भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू: एक अप्रैल तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी – Indore News

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू:  एक अप्रैल तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी – Indore News




भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी एवं अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (GD), एसकेटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं), महिला सेना पुलिस और स्थाई पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर एप्लीकेशन आमंत्रित की गई हैं। बताया गया कि अग्निवीर पदों के लिए एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकेंगे, जबकि स्थाई पदों के लिए एक जुलाई 2004 से एक जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पंजीयन के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वे निर्धारित तारीख के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर दें। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती ऑफिस महू के फोन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link