इस सीजन 2000 रन बनाने की चाहत, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में पहुंचे वैभव

इस सीजन 2000 रन बनाने की चाहत, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में पहुंचे वैभव


होमखेलक्रिकेट

इस सीजन 2000 रन बनाने की चाहत, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में पहुंचे वैभव

Last Updated:

जस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान  वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि इस सीजन उनका व्यक्तिगत लक्ष्य क्या है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बड़ा जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा,अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि इस सीजन 2000 से 3000 रन बना दूं.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला धमाकेदार बयान

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में जब कोई खिलाड़ी कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है, तो उसके साथ उम्मीदों का बोझ भी तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसा ही कुछ हो रहा है भारत के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ. महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है और अब Indian Premier League 2026 में उनसे एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

पिछले एक साल में सूर्यवंशी ने कई ऐसी पारियां खेली हैं जिन्होंने उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना दिया है. हाल ही में उन्होंने ICC Under-19 ODI World Cup के फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेलकर सबको प्रभावित किया. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे पर यूथ टेस्ट मैचों में भी शतक जड़ चुके हैं लेकिन जिस पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया, वह थी आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों में लगाया गया शतक, जो लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक था. ऐसे में आईपीएल 2026 से पहले फैंस और विशेषज्ञों की नजरें एक बार फिर सूर्यवंशी पर टिकी हैं।

इस सीजन 2000-3000 रन बना दूं

राजस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान  वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि इस सीजन उनका व्यक्तिगत लक्ष्य क्या है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बड़ा जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा,अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि इस सीजन 2000 से 3000 रन बना दूं. हालांकि इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वह किसी व्यक्तिगत रिकॉर्ड या आंकड़े पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं उनके लिए सबसे अहम बात टीम की सफलता है. सूर्यवंशी ने कहा,मैं ज्यादा प्लानिंग नहीं करता, बस प्रोसेस को फॉलो कर रहा हूं. हमारा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर कोई फोकस नहीं है हम सिर्फ प्रोसेस पर ध्यान देंगे और इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

कम उम्र में मिली लोकप्रियता 

2024 में क्रिकेट जगत में कदम रखने के बाद से ही सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनकी शानदार पारियों ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा है लेकिन इतनी कम उम्र में इतनी ज्यादा लोकप्रियता को संभालना आसान नहीं होता. जब उनसे पूछा गया कि वह इस ध्यान और लोकप्रियता को कैसे संभालते हैं, तो उन्होंने बेहद संतुलित जवाब दिया. सूर्यवंशी ने कहा,मैं बस अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं. जब आप किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको ध्यान मिलता ही है. आपको इसे संभालना सीखना पड़ता है. फिलहाल मैं मीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा हूं और अपने खेल पर फोकस कर रहा हूं अच्छी बात यह है कि मुझे लगातार मैच खेलने का मौका मिल रहा है.

राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों का नया सितारा

अब आईपीएल 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज ने उन्हें बेहद कम समय में खास बना दिया है. अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले सालों में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक बन सकते हैं. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या 14 साल का यह युवा बल्लेबाज आईपीएल 2026 में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा पाएगा.



Source link