अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने वाले 20 वर्षीय युवक विनय कुमार पटेल को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी के साथ अनूपपुर पहुंची है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि आरोपी विनय का किशोरी के पड़ोस में रहने वाले अपने मामा के घर अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई और दोस्ती बढ़ गई। 23 फरवरी को हुई थी लापता पुलिस के अनुसार, किशोरी 23 फरवरी को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से एक विशेष टीम का गठन किया। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी विनय कुमार पटेल (पिता महेश पटेल, 20 वर्ष, निवासी ग्राम छिलपा, भालूमाड़ा) किशोरी को लेकर महाराष्ट्र भाग गया है। कोरेगांव में छापेमारी पुलिस टीम ने पुणे के कोरेगांव में छापेमारी की, जहां आरोपी एक किराए के कमरे में किशोरी के साथ मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनय पटेल ने शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ पुणे ले जाने की योजना बनाई थी।
Source link