घर में घुसे चोरों का पीछा करने पर पथराव: शिवपुरी में छत से कूदे बदमाश; पुलिस ने चालू हालत में 4 बाइकें कीं जब्त – Shivpuri News

घर में घुसे चोरों का पीछा करने पर पथराव:  शिवपुरी में छत से कूदे बदमाश; पुलिस ने चालू हालत में 4 बाइकें कीं जब्त – Shivpuri News




शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित भूत पुलिया के पास रविवार रात 2 बजे एक घर में घुसे चोर परिवार के जागने पर छत से कूदकर भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने मौके से चालू हालत में 4 बाइकें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भूत पुलिया निवासी मुकेश पांडेय ने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे दो से तीन अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी को आहट सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई और उन्होंने तुरंत मुकेश पांडेय और बेटे को जगाया। छत से कूदकर भागे, साथियों ने किया पथराव जब मुकेश और उनका बेटा ऊपर पहुंचे, तो चोर उन्हें देखकर छत से कूदकर भागने लगे, जिसके बाद पिता-पुत्र ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर बाइकों पर खड़े उनके साथियों ने पिता-पुत्र पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे घबराकर दोनों वापस घर लौट आए। दरवाजे बंद कर डायल 112 को दी सूचना पथराव के बाद परिवार ने घर लौटकर दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फक्कड़ कॉलोनी में छोड़कर भागे बाइक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरियादी के साथ चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान फक्कड़ कॉलोनी में चार बाइकें चालू हालत में खड़ी मिलीं, जिन्हें चोर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने चारों बाइकों को जब्त कर लिया है। बाइकों की जानकारी जुटा रही पुलिस फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई चारों बाइकें चोरी की हैं या फिर चोरों की अपनी हैं।



Source link