चलती वैन में आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान: दो महीने पहले ही खरीदी थी मारूती वैन, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू – Raisen News

चलती वैन में आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान:  दो महीने पहले ही खरीदी थी मारूती वैन, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू – Raisen News




रायसेन में सोमवार दोपहर भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर एक चलती मारुति वैन में भीषण आग लग गई। वैन में सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना ग्राम पीपलबाली के पास हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार मालिक ने 2 महीने पहले ही खरीदी
गनीमत रही कि वेन में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, वेन पूरी जल गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की। मारुति वैन में आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। कार मालिक ने यह वैन दो महीने पहले ही खरीदी थी। आग लगने के कारण हाईवे पर एक तरफ का रास्ता भी कुछ समय के लिए बंद हो गया था। वेन सवार भोपाल की ओर जा रहे थे। दो तस्वीरें देखें



Source link