दतिया में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त: 97 वारंटी गिरफ्तार; 132 गुंडे और 69 हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग – datia News

दतिया में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त:  97 वारंटी गिरफ्तार; 132 गुंडे और 69 हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग – datia News




दतिया जिले में 15-16 मार्च की दरमियानी रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त करते हुए 97 वारंटियों को गिरफ्तार किया है और इस दौरान 132 गुंडा बदमाशों सहित 69 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई है। एसपी सूरज वर्मा के निर्देशन में 15-16 मार्च की दरमियानी रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर की है। एसपी वर्मा ने स्वयं शहर क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 16 स्थाई और 81 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 16 फरार स्थाई वारंटी और 81 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 97 वारंटियों को पकड़ा है। इसके अलावा गुंडा बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने इस दौरान 132 गुंडा बदमाशों और 69 हिस्ट्रीशीटरों की आकस्मिक चेकिंग की है। होटल, ढाबे और एटीएम की हुई सघन जांच पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान बैंक एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशाला और ढाबों की भी सघन जांच की। संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को भी रोककर पूछताछ की गई। आगे भी जारी रहेगी कॉम्बिंग गश्त एसपी वर्मा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कॉम्बिंग गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Source link