धर्म बदलकर शादी करने वाली चचेरी बहनें थाने पहुंचीं: छतरपुर में कहा- हमने मर्जी से शादी की; परिजनों से खतरे की जताई आशंका – Chhatarpur (MP) News

धर्म बदलकर शादी करने वाली चचेरी बहनें थाने पहुंचीं:  छतरपुर में कहा- हमने मर्जी से शादी की; परिजनों से खतरे की जताई आशंका – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में दो युवतियां और उनके पति सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। दोनों जोड़ों ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन अब उन्हें खतरे की आशंका है, इसलिए पुलिस से संरक्षण चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों युवतियां आपस में चचेरी बहनें हैं और जिन युवकों से उन्होंने विवाह किया है, वे भी आपस में चचेरे भाई हैं। युवाओं ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और बालिग होने के बाद शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने नागपुर में आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दोनों युवतियां बदल चुकीं अपना धर्म
शादी के बाद दोनों युवतियों ने अपना धर्म और नाम भी बदल लिया। उन्होंने बताया कि अब वे अपने पतियों के साथ ही रहना चाहती हैं। सोमवार को दोनों जोड़े नौगांव थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी के सामने उनके बयान दर्ज किए गए। युवाओं ने पुलिस से कहा कि शादी के बाद उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी का डर है, इसलिए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। बोलीं- हमने इच्छा से ही शादी की
थाने में दोनों परिवारों के कुछ लोग और समाज के सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने युवतियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवतियों ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है और अब अपने पतियों के साथ ही रहना चाहती हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की छतरपुर में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने दो हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली। दोनों ने अपने पतियों के साथ वीडियो बनाकर रविवार को जारी किया। इसमें एसपी से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि हमारे ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए। वीडियो में युवतियों ने कहा- अगर उनके परिवार के लोगों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link