धोनी, रोहित और विराट बतौर कप्तान किसने बनाए हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

धोनी, रोहित और विराट बतौर कप्तान किसने बनाए हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. सबकी नजर इसी पर रहने वाली है कि क्या 2025 में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम इस ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रख पाएगी. नए कप्तान रजत पाटीदार ने पिछले सीजन में टीम के तमाम फैंस के खिताब जीतने का इंतजार खत्म किया था . चलिए हम आपको बताते हैं कि अब तक खेलने वाले कप्तानों को में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं.  

1. विराट कोहली – 4994 रन: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2011 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की. भले ही वो टीम को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी नहीं दिला पाए लेकिन रनों का अंबार लगाया है. आरसीबी के कप्तान के तौर पर आईपीएल में 143 मैच खेले हैं. कोहली ने कप्तान रहते हुए आरसीबी के लिए 5 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं और कई यादगार पारियां खेली हैं.

2. एमएस धोनी – 4753 रन: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में टीम की कप्तानी करते हुए 226 मैच खेले हैं. कप्तान के तौर पर धोनी के नाम 22 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84* रन है.

3. रोहित शर्मा – 3986 रन: भारतीय टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग के सफल कप्तानों में गिना जाता है. मुंबई इंडियंस को हिटमैन ने पहली बार 2013 में चैंपियन बनाया था और कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. रोहित ने आईपीएल में 158 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 25 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 98* रन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4. गौतम गंभीर – 3518 रन: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने बतौर ने हाल में अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप दिलाया है.  पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने करियर में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की है. गंभीर ने कप्तान के तौर पर कुल 129 मैच खेले और 31 अर्धशतक लगाए. बतौर मेंटोर भी गंभीर केकेआर को खिताब जिता चुके हैं.

5. डेविड वॉर्नर – 3356 रन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर में कप्तान के तौर पर कुल 83 मैच खेले हैं. वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली बार खिताब दिलाया था. 2016 में टीम को आईपीएल खिताब भी दिलाया वाले कप्तान ने 1 शतक और 32 अर्धशतक लगाए. आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते वार्नर नजर आए थे.



Source link