नर्मदापुरम में धक्का देकर स्टार्ट हुई एंबुलेंस: माखननगर में हादसे के घायल को ले जाने में दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही, एक की मौत – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में धक्का देकर स्टार्ट हुई एंबुलेंस:  माखननगर में हादसे के घायल को ले जाने में दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही, एक की मौत – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार शाम को इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस गाड़ी दयनीय तस्वीर सामने आई। जहां इमरजेंसी में तत्काल पहुंचकर घायल या मरीजों को गाड़ी में रख अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस ही बीमार हालत में दिखी। हालत यह थी कि एक्सीडेंट में गंभीर हालत मरीज को नर्मदापुरम लाने से पहले ग्रामीणों को गाड़ी में धक्का देना पड़ा। मामला शाम 7.30 बजे का है। जब अस्पताल में ग्रामीण ग्राम माना से बाइक एक्सीडेंट से चोटिल दो व्यक्तियों को माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं थे। दोनों को रेफर किया। कुछ देर बाद एक घायल की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा अपस्ताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस के स्टॉफ से मरीज को नर्मदापुरम लेकर चलने के लिए कहा। लेकिन एंबुलेंस स्टॉफ ने गाड़ी खराब होने का कहकर मना कर दिया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। आक्रोश के बाद मरीज को एंबुलेंस में रखा गया। गाड़ी के स्टार्ट नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा पहले धक्का दिया। स्टार्ट होने के बाद एंबुलेंस नर्मदापुरम के लिए रवाना हुई। इस बीच घायल दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ लग जाने और आक्रोशित होने की सूचना पर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके स्टॉफ के साथ अस्पताल पहुंचे। दो बाइक टकराने से हुई मौत, पुलिस अस्पताल पहुंची
थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया ग्राम माना के पास शाम 6.30 बजे दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई थी। जिसमें एक बाइक चालक राजेश मालवीय पिता फूलचंद मालवीय (45) निवासी माखननगर की मौत हुई। दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। उसके पैर कुचलने की सूचना है, जिससे उसकी हालत नाजुक है।
108 एंबुलेंस को लगाया कॉल, नहीं आई गाड़ी ग्रामीणों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद तिवारी गुरु ने एम्बुलेंस को कॉल किया। लेकिन गाड़ी नहीं आई। गंभीर हालत को देखते हुए निजी कार में घायलों को 10 किलोमीटर दूर माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले गए। इस बीच रास्ते में कहीं भी 108 एम्बुलेंस कहीं नहीं मिली। माखननगर पेट्रोल पंप पर एम्बुलेंस जाते दिखाई दी।
विधायक निधि से मिली एंबुलेंस की नहीं देखरेख माखननगर स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से एक एंबुलेंस डोनेट की गई है। जिसके देखरेख का अभाव है। कभी उसमें डीजल नहीं होता,कभी सेल्फ स्टार्ट खराब नहीं होती तो कभी बैट्ररी उतर जाती हैं। डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बोले: विधायक निधि की गाड़ी थी खराब जब एंबुलेंस में धक्का देने वाले मामले में 108 एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गौरव त्रिपाठी ने बताया धक्का देने वाली गाड़ी हमारी नहीं है। 108 एंबुलेंस गाड़ी छत्तीसगढ़ के पंजीयन वाली है। विधायक निधि से दी गई यह एंबुलेंस है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी बीएमओ माखननगर की है।



Source link