छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र स्थित समसवाड़ा गांव में सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो आया सामने बीच सड़क पर हुए इस विवाद और मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए 8 घायल पुलिस के अनुसार, लाठी-डंडे चलने और मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू सड़क पर विवाद और मारपीट की सूचना मिलते ही चौरई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल चौरई थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
Source link