बरसात में उगने वाली जबरदस्त घास, किडनी, सूजन और ब्लड प्रेशर में रामबाण!

बरसात में उगने वाली जबरदस्त घास, किडनी, सूजन और ब्लड प्रेशर में रामबाण!


Last Updated:

Punarnava Health Benefits: पुनर्नवा एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसे आयुर्वेद में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यह कई बीमारियों में लाभकारी बताया जाता है. यह पौधा खेतों, बगीचों और घरों के आसपास आसानी से उग जाता है और इसके जड़, पत्तियां और तना औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुष विशेषज्ञों के अनुसार पुनर्नवा किडनी से जुड़ी समस्याओं, सूजन, जॉन्डिस और संक्रमण जैसी कई स्थितियों में उपयोगी माना जाता है. इसके सेवन से शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकलने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायता मिल सकती है. आइए जानते हैं इस आयुर्वेदिक पौधे के फायदे और इसे उपयोग करने का सही तरीका.

Punarnava ke Fayde: हमारे आसपास कई ऐसे पौधे और जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं जिनके बारे में अक्सर लोग ज्यादा जानकारी नहीं रखते, लेकिन आयुर्वेद में उनका काफी महत्व होता है. ऐसा ही एक पौधा है पुनर्नवा. यह पौधा खेतों, बगीचों और घरों के आसपास आसानी से उग जाता है. आयुर्वेद में इसे बेहद उपयोगी औषधीय पौधा माना जाता है. इसकी जड़, पत्तियां और तना सभी में औषधीय गुण पाए जाते हैं.

बारिश में फिर से हरा हो जाता है पौधा
आयुष अधिकारी डॉ. नरेंद्र पटेल बताते हैं कि पुनर्नवा एक फैलने वाली घास के रूप में उगने वाला पौधा है. यह आमतौर पर उन जगहों पर ज्यादा मिलता है जहां नमी और बारिश अधिक होती है. गर्मियों के मौसम में यह पौधा सूख जाता है, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है यह दोबारा हरा-भरा होकर उग जाता है. इसी वजह से इसे पुनर्नवा कहा जाता है, जिसका मतलब होता है ‘फिर से नया होना’.

किडनी के मरीजों के लिए बताया जाता है फायदेमंद
डॉ. पटेल के अनुसार आयुर्वेद में पुनर्नवा का उपयोग कई तरह की बीमारियों में किया जाता है. खास तौर पर किडनी से जुड़ी समस्याओं में इसे लाभकारी माना जाता है. यह शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है और प्राकृतिक डायरेटिक की तरह काम करता है. इसके अलावा संक्रमण, जॉन्डिस और शरीर में सूजन जैसी समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

चाय या काढ़े के रूप में किया जा सकता है सेवन
पुनर्नवा का सेवन चाय या काढ़े के रूप में किया जा सकता है. इसके जड़, पत्तियां और तना को पानी में उबालकर छान लिया जाता है और फिर इसे पिया जाता है. आयुर्वेद में इससे बनने वाली दवा पुनर्नवा मंडूर भी काफी प्रसिद्ध है. इसे लौह भस्म के साथ मिलाकर बनाया जाता है और यह एनीमिया और सूजन की समस्या में उपयोगी मानी जाती है.

ब्लड प्रेशर और पाचन में भी मददगार
पुनर्नवा को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है. इसके पाउडर को शहद के साथ लेने से ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा इसमें विटामिन-C, विटामिन-B और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. भोजन से पहले इसका रस लेने से कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि एक्सपर्ट की सलाह है कि बच्चों या गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link