बेईमानी या चालाकी? पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर लगाया ‘डीआरएस चोरी’ का आरोप

बेईमानी या चालाकी? पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर लगाया ‘डीआरएस चोरी’ का आरोप


होमखेलक्रिकेट

बेईमानी या चालाकी? पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर लगाया ‘डीआरएस चोरी’ का आरोप

Last Updated:

Pakistan lodge official complaint vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान ने अंपायरिंग के स्तर और डीआरएस के गलत इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं. तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश द्वारा लिए गए एक विवादित रिव्यू को लेकर पाकिस्तान ने मैच रेफरी से शिकायत की है. पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश ने तय समय सीमा के बाद और बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लिया, जिससे मैच का नतीजा प्रभावित हुआ. यह सीरीज जीत से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में है.

Zoom

शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को वनडे सीरीज में मिली मात.

ढाका: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली गई वनडे सीरीज का अंत जीत-हार से ज्यादा विवादों के लिए याद किया जाएगा. पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी से शिकायत दर्ज कराई है कि बांग्लादेश ने नियम खिलाफ डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान का दावा है कि बांग्लादेश के कप्तान ने बड़े पर्देपर रिप्ले देखने के बाद अंपायर के फैसले को चुनौती दी, जो आईसीसी के नियमों का सीधा उल्लंघन है. रोमांच अपने चरम पर था. पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी. स्ट्राइक पर शाहीन अफरीदी थे और गेंदबाजी रिशाद हुसैन कर रहे थे. रिशाद की एक गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर गई और अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे ‘वाइड’ करार दिया.

हैरानी तब हुई जब बांग्लादेश ने इस पर एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू मांग लिया, जबकि गेंद शाहीन के पैरों से काफी दूर दिख रही थी. पाकिस्तान का तर्क था कि रिव्यू का फैसला 15 सेकंड की तय समय सीमा के बाद लिया गया और वह भी तब, जब स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले फ्लैश हो चुका था. नियमानुसार, रिप्ले देखने के बाद खिलाड़ी रिव्यू नहीं ले सकते ताकि फैसला प्रभावित न हो.

शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को वनडे सीरीज में मिली मात.

वाइड पलटी और पाकिस्तान की उम्मीदें टूटीं
जब मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा और अल्ट्रा-एज (Ultra-Edge) देखा गया, तो बल्ले के निचले हिस्से (Toe end) पर एक स्पाइक नजर आई. इसका मतलब था कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी. भले ही बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू का रिव्यू गंवा दिया, लेकिन इसके चलते अंपायर को अपना ‘वाइड’ का फैसला बदलना पड़ा. अब समीकरण 2 गेंदों पर 11 रन से बदलकर 1 गेंद पर 12 रन हो गया. आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी स्टंप आउट हो गए और गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला स्टंप्स पर दे मारा. बांग्लादेश ने यह मैच 11 रनों से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया.

सलमान आगा का रन आउट विवाद भी सुर्खियों में
पाकिस्तान की नाराजगी सिर्फ इसी मैच तक सीमित नहीं है. दूसरे वनडे में सलमान अली आगा का विवादित रन-आउट भी चर्चा में रहा. आगा क्रीज से बाहर निकलकर मेहदी हसन मिराज को गेंद पकड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मिराज ने उन्हें रन-आउट कर दिया. इस पर आगा इतने भड़के कि उन्होंने अपना बल्ला और दस्ताने फेंक दिए थे, जिसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link