बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सोमवार को कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि खंडेलवाल निवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बैतूल पहुंचे। उन्होंने खंडेलवाल परिवार से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। विजयवर्गीय ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया और पूर्व नगरीय आवास मंत्री प्रतिभा बागरी भी खंडेलवाल निवास पहुंचे। इन सभी ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भी कई प्रमुख हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल थे। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल खंडेलवाल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Source link