युद्ध का असर: गैस कटौती और कच्चा माल महंगा होने से मालनपुर-बामौर सहित करीब 200 इंडस्ट्रीज में घटा प्रोडक्शन – Gwalior News

युद्ध का असर:  गैस कटौती और कच्चा माल महंगा होने से मालनपुर-बामौर सहित करीब 200 इंडस्ट्रीज में घटा प्रोडक्शन – Gwalior News




​वैश्विक स्तर पर चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश अब ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक क्षेत्रों में भी महसूस की जाने लगी है। मालनपुर, बानमोर, बाराघाटा, गिरवाई व शंकरपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा संकट और कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों के कारण उत्पादन ठप होने की नौबत आ गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई इकाइयों में प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद होने की कगार पर है। उद्योगपती बोले- परेशानी में साथ नहीं दे रही सरकार गैस कटौती से प्रोडक्शन प्रभावित
ग्लास प्लांट पूरी तरह नेचुरल गैस पर निर्भर है। गैस सप्लाई घटने से उत्पादन लागत बढ़ गई है और बाजार में प्रतिस्पर्धा मुश्किल हो रही है। -वसुमित्र पांडे, सीईओ, सूर्या रोशनी कच्चे माल की सप्लाई घटी प्लास्टिक दाना अरब देशों से आता है। अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है और उत्पादन 15–20% कम करना पड़ा।
-दिलीप करवा, कॉमर्शियल डीजीएम, सुप्रीम इंडस्ट्रीज रबर यूनिट बंद करनी पड़ी
गैस सप्लाई बंद होने से रबर उत्पाद बनाने वाली यूनिट सात दिन से बंद है, कर्मचारियों को खाली बैठाकर वेतन देना पड़ रहा है।
-राजेंद्र अग्रवाल, संचालक, श्रीराम दूत इंडस्ट्रीज प्रोडक्शन 70% तक घटा
कच्चे माल की कमी और कीमत बढ़ने से प्लास्टिक जार व फिटिंग उत्पादों का उत्पादन 70% तक घटाना पड़ा। -राजू पंडित, संचालक, थ्रीबी इंटरप्राइजेज
अंचल की करीब 200 इकाइयों का प्रोडक्शन प्रभावित गिरवाई, मालनपुर, महाराजपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में बनी 60 से अधिक टॉफी इंडस्ट्रीज का प्रोडक्शन 50% से भी कम रह गया है। वहीं मिठाई, नमकीन, आईस्क्रीम सहित करीब 200 इकाइयां अपनी क्षमता के अनुसार प्रोडक्शन नहीं कर पा रही हैं।- डॉ. प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉ़मर्स एंड इंडस्ट्रीज बानमोर: पैकेजिंग और कैप प्लांट हुए बंद बानमोर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुदीप प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिलेंडर और कच्चे माल के संकट ने प्रोडक्शन पर असर किया है। एल्युमिनियम शीट पर प्रिंटिंग न हो पाने के कारण उनका कैप प्लांट लगभग बंद हो चुका है। बानमोर में करीब 5 पानी की टंकी और पाइप बनाने वाली कंपनियों का उत्पादन महज 50 रह गया है। मालनपुर: पीएनजी में सबसे ज्यादा एमपी में वैट मालनपुर एसो. अध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि मप्र में पीएनजी पर 14% वैट है, जबकि अन्य राज्यों में औसतन 5% ही है। इस संकट की घड़ी में इसे कम करना चाहिए। शंकरपुर:70%गिरा उत्पादन शंकरपुर इंडस्ट्रीज एसो. के अध्यक्ष राजेंद्र तलूजा ने बताया कि तेल की कट्टी, बेकरी, ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली इकाइयां 7 प्रमुख फैक्ट्रियों में उत्पादन 70% तक गिर चुका है।



Source link