Last Updated:
Harshit Rana spotted on crutches : कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर होना तय है. 15 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई के नमन अवार्ड में वो शामिल होने बैसाखी का सहारा लेकर पहुंचे थे.हर्षित मंच पर चलकर अपना बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) का अवॉर्ड लेने नहीं जा सके. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल खुद मंच से नीचे आकर राणा को यह सम्मान सौंपा.
हर्षित राणा बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर, क्या हुआ गंभीर के चहेते को
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा जब स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से भी उनको चोटिल होने की वजह से बाहर होना पड़ा था. अब सवाल ये है कि हर्षित राणा की चोट कितनी गंभीर है जो वो जनवरी से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. उनको मुंबई में हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा गया. इस घटना के बाद उनकी फिटनेस और आगामी सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं.
तेज गेंदबाज 15 मार्च को हुए समारोह में शामिल हुए थे. वे मंच पर चलकर अपना बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) का अवॉर्ड लेने नहीं जा सके. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल खुद मंच से नीचे आकर राणा को यह सम्मान सौंपा. राणा का बैसाखी के सहारे इवेंट में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Harshit Rana’s injury is quite serious. He is not able to walk properly and is using a stick to walk. Even then, he came to the Naman Awards show today. If he had not come, it would have been completely understandable. Because of this injury, he will also not play in this year’s… pic.twitter.com/KIGdiSdHYV