होटल में चल रही है अवैध गतिविधियां: स्थानीय लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग,फोटो-वीडियो भी सौंपे;बोले-कालोनी में पड़ रहा है गलत असर – Jabalpur News

होटल में चल रही है अवैध गतिविधियां:  स्थानीय लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग,फोटो-वीडियो भी सौंपे;बोले-कालोनी में पड़ रहा है गलत असर – Jabalpur News




शहर के सबसे पाश इलाका गोरखपुर हाथीताल में लंबे समय से एक होटल में अनौतिक और देह व्यापार का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत की, पर नतीजा शिफर ही रहा। लोगों का कहना है कि गोरखपुर थाने के टीआई सहित अन्य अधिकारियों को लिखित में आवेदन देकर जांच की मांग भी की गई, पर आज तक ना ही पुलिस मौके पर आई और ना ही शिकायत पर कार्रवाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिखावे के लिए कभी कभार बाइक में पुलिस के दो जवान थोड़ी देर के लिए आते और फिर बिना जांच के वहां से रवाना हो जाते। हाथीताल क्षेत्र में रहने वाले नागिरकों ने अब कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाने की बात कही है। इससे पहले 28 फरवरी को भी हस्ताक्षर के साथ गोरखपुर पुलिस को आवेदन दिया गया था। हाथीताल निवासी मनजीत सिहं का कहना है कि क्षेत्र में एक होटल कुछ माह पहले खुली है, जिसका नाम प्रयाग इन है। आरोप है कि इस होटल में अवैद गतिविधियों के काम हो रहे है, जो कि गोरखपुर थाना पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल प्रयाग इन जो कि राधा स्वामी सत्संग गली में खुली है, वहा पर दिन हो या रात लड़के-लड़कियों का आना-जाना होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजनबी युवक-युवतियों का मुंह पर कपड़ा बांधकर आना यह बताता है कि होटल में अवैध देह व्यापार और वेश्यावृति संचालित किया जा रहा है। यहां पर कुछ घंटो के लिए युवक-युवतियां कभी बाइक में तो कभी आटो में आते है, और फिर चले जाते है। रिहायशी इलाके में इस तरह के काम को लेकर मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं,बच्चों में गलत असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मुकुल नैय्यर का कहना है कि होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को भी कुछ समय के लिए अच्छी खासी रकम लेकर कमरे दिए जा रहे हैं। होटल में पर्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण रोड पर ही वाहनों की भीड़ लगी रहती है, कई बार तो जाम तक के हालत बने हैं। गोरखपुर थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में बताया गया कि हाथीताल रहवासी क्षेत्र है, और इस तरह की गातिविधियों के कारण आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। होटल के सामने से निकलने वाली महिलाएं और बच्चे अपने आपको असहज महसूस करते है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई करे, ताकि होटल में चल रही अवैध गतिविधि बंद हो सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस को होटल के आसपास के वीडियो भी दिए है, जिसमें कि ना सिर्फ दिन बल्कि रात को भी लड़के-लड़कियों के आना-जाना लगा रहता है। लोग चहेरा छिपाकर आते रोड पर बाइक खड़ा करते और फिर होटल के अंदर चले जाते। एएसपी पल्लवी शुक्ला ने वीडियो को देखते हुए शिकायत को गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि आज ही यह जानकारी सामने आई है, कि हाथीताल जो कि रिहायशी इलाका है, यहां पर कमर्शियल होटल का उपयोग नहीं हो सकता है। कुछ वीडियो भी स्थानीय लोगों के द्रारा पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं। थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link